Anil Mehta ने आत्महत्या से पहले सौतेली बेटियों Malaika और Amrita को किया था कॉल, परेशान होकर कही थी ये बात

malaika arora

Malaika Arora Stepfather Last Call: मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता की आत्महत्या की खबर ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। उनके एक्स पति अरबाज खान से लेकर उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर तक इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े दिखाए दिए।

आत्महत्या से पहले बेटियों को किया था कॉल

मुंबई पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है और अब अनिल मेहता (Anil Mehta Suicide) की मौत के बारे में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इंडिया टीवी के एक सूत्र ने खुलासा किया है कि आत्महत्या करने से पहले अनिल मेहता ने अपनी दोनों सौतेली बेटियों को फोन किया था।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora सौतेले पिता से थीं बस इतने साल छोटी, मां ने दूसरी बार भी लिया था तलाक, लेकिन रहते थे साथ

बेटियों से कही ये बात

अनिल मेहता (Anil Mehta Called Malaika Arora Amrita Arora) ने आत्महत्या करने से पहले अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा को फोन किया था। अनिल मेहता (Anil Mehta Lat Call) ने उस फोन पर अपनी दोनों बेटियों से कहा था, 'मैं थक गया हूं।' यह कॉल आत्महत्या करने से ठीक पहले की गई थी। गौरतलब है कि जब अनिल मेहता ने अपने फ्लैट की छठी मंजिल से छलांग लगाई थी, तब मलाइका की मां भी वहीं मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा की मां ने किया अनिल मेहता की मौत का खुलासा, बोलीं- जब सुबह वह बालकनी में गईं तब...

पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस के अनुसार, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत "पहली नजर" आत्महत्या ही लग रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम ब्रांच, राज तिलक रोशन ने मीडिया को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide EXCLUSIVE: मलाइका के पिता के सुसाइड पर पड़ोसी ने खोले राज, असली नहीं सौतेले पिता

मुंबई पुलिस ने ANI को बताया- "अनिल मेहता (62) का शव बरामद किया गया। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम आगे की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम मौजूद है। हम सभी पहलुओं पर रिसर्च कर रहे हैं। हमारी टीमें यहां हैं, साथ ही फोरेंसिक टीमें भी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।हम आगे की जांच कर रहे हैं क्योंकि पहली नजर में यह आत्महत्या लग रही है।"

यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर कैमरा मैन की ऐसी हरकत देख भड़के वरुण धवन, बोले- क्या कर रहो हो तुम लोग...

जो लोग नहीं जानते, उनके पिता की मौत के समय मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं। घटना के समय मलाइका पुणे में थीं और वे तुरंत मुंबई लौट आईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X