फिल्म को सेंसर बोर्ड ने कहा 'असंस्कारी'...लेकिन चुनी गई गोल्डन ग्लोब के लिए!
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ये कहकर रिलीज नहीं होने दिया कि फिल्म अंस्कारी है लेकिन फिल्म गोल्डन ग्लोब के लिए चुनी गई है।
अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया क्योंकि फिल्म उन्हें असंस्कारी लगी। फिल्म के बारे में उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि फिल्म में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया गया। लेकिन अब सेंसर बोर्ड के सारे फैसले धरे के धरे नजर आ रहे हैं।
जी हां दरअसल लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को हॉलीवुड फॉरिन प्रेस एसोसिएशन द्वारा चुना गया है। इस फिल्म को लॉस एंजल्स में हुए भारतीय फिल्मोत्सव (आईएफएफएलए) में प्रदर्शित किया गया था और यहीं से इसे हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा चुना गया है।

क्योंकि इस फिल्म को अब चुन लिया गया है जिसका मतलब यह है कि अब इस फिल्म की डायरेक्टर अलंकारिता श्रीवास्तव और प्रोड्यूसर प्रकाश झा इसे इस साल के गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में एक आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेज सकते हैं।
अब ये तो सोचने वाली है कि जिस फिल्म को भारत की सेंसर बोर्ड रिलीज करने से इंकार करती है उसे विदेशों में इस कदर सराहा जा रहा है। वैसे लिपस्टिक अंडर माई बुर्का के अलावा भी कई फिल्में हैं जो सेंसर बोर्ड के फेर में फंसी।


Click it and Unblock the Notifications











