अधिक रॉयल्टी पर अड़े अख्तर

वोट करें बॉलीवुड में इस साल कौन रहा सबसे हिट और सबसे फ्लॉप
अख्तर ने ट्विटर पर लिखा है, "वे व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा सकते हैं लेकिन विचार पर नहीं।" उन्होंने भारतीय फिल्मोद्योग की सर्वोच्च निकाय मानी जाने वाली एफएफआई की उस सलाह पर यह प्रतिक्रिया दी है जिसमें भारत की सभी फिल्म निकायों से अख्तर की कॉपीराइट कानून में संशोधन की मांग के चलते उन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी।
इस बीच एफएफआई के महासचिव सुप्रन सेन ने आईएएनएस से कहा है कि इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सेन ने कहा, "इस मुद्दे पर शुक्रवार को निश्चित रूप से चर्चा हुई थी लेकिन अख्तर के खिलाफ अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
इस मुद्दे पर 29 दिसम्बर को बैठक करेंगे। तभी इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।"अख्तर कॉपीराइट कानून में संशोधन चाहते हैं ताकि संगीत निर्देशकों और गीतकारों को उनके काम से होने वाले लाभ का फायदा मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications











