Jamie Lever को उनके फिगर की वजह से किया जा रहा था ट्रोल, शरीर के इस हिस्से को ढंक कर रहती थी हसीना

Jamie Lever

Jamie Lever On Her Body Parts: दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और एक्ट्रेस और कॉमेडियन जेमी लीवर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस छवि मित्तल के साथ एक खुलकर बातचीत की। जेमी लीवर ने इस पॉडकास्ट में बॉडी इमेज और आत्मविश्वास के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की।

नाक का उड़ाया मजाक

जेमी ने अपने लुक के लिए ट्रोलिंग के बारे में बात की और बताया कि इन ट्रोलिंग ने सालों में उनके आत्मसम्मान को कैसे प्रभावित किया। जेमी ने बताया कि बड़े होने पर, अक्सर उनकी नाक का मजाक उड़ाया जाता था, लोग उन्हें लगातार कहते थे कि यह 'बहुत बड़ी' है।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर Sunita Ahuja के साथ नजर नहीं आए Govinda, जब पूछा तो उन्होंने कहा- 'मुझे खुद नहीं पता कहां है वो'

इस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "एक दिन, मैं एक फोटोशूट कर रही थी, और मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, 'इसका कटिंग करना पड़ेगा, नाक बहुत बड़ी है'। यह आपको तोड़ देता है। ऐसा लगता है कि आप कभी भी अच्छे नहीं बन पाएंगे।"

यह भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस के न्यूड वीडियो ने Citadel की हसीना को मुसीबत में डाला, सोशल मीडिया का लेकर सहारा कही ये बात

जेमी को है PCOD

जेमी ने अपने वजन से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बताया, उन्होंने बताया कि बचपन में वह मोटापे से ग्रस्त थीं और पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के कारण उन्हें वजन कम करने में काफी लंबा समय लगा। बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि उनके शरीर को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। जिसकी वजह से उन्होंने अपना बदन ढंकना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- लगातार शो कैंसिल होने के बाद साइबर सेल पहुंचे Samay Raina, हंसाने वाले कॉमेडियन का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

जेमी को बड़े हिप्स के लिए किया गया ट्रोल

उन्होंने शेयर किया- "मुझे हमेशा कहा जाता था कि बड़े कूल्हे शर्म की बात है और तुम्हें उन्हें ढंकना होगा। इसलिए, बड़े होते हुए, मैंने हमेशा अपने निचले शरीर को लंबी टी-शर्ट और कुर्तियों से ढक रखा था। मेरे पास हमेशा से ऐसे ही कपड़े थे।" सालों तक इनसिक्योरिटी से जूझने के बाद, जेमी ने कहा कि उन्होंने आखिरकार अपने शरीर और कर्व्स को एक्सेप्ट कर लिया और महसूस किया कि वो खूबसूरत हैं।

यह भी पढ़ें- Shreyas Talpade के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज, गांव वालों से पैसे दोगुना करने का वादा करके किया घोटाला?

किम कार्दशियन को कहा शुक्रिया

उन्होंने आगे कहा- "मुझे यह महसूस करने में बहुत साल लग गए कि यह सुंदर है। मेरे कर्व्स सुंदर हैं और लोग ऐसा शरीर पाने की ख्वाहिश रखते हैं। साथ ही, मैं कुछ श्रेय कार्दशियन को भी दूंगी, जिन्होंने मेरे कर्व्स को असल में फेमस बनाया। उसके बाद, लोगों ने कहना शुरू कर दिया, 'वाह, असल में आपके कर्व्स सुंदर दिखते हैं।' मुझे खुद की बॉडी में कंफर्टेबल होने में बहुत समय लगा।"

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की मार्कशीट एक बार फिर हुई वायरल, इंग्लिश में मिले 51 नंबर लेकिन इस सब्जेक्ट में तो काटा गदर!

जेमी का वर्कफ्रंट

जेमी लीवर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से की थी। हालांकि, उनका बॉलीवुड डेब्यू ज्यादा कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद, वह 'हाउसफुल 4', 'भूत पुलिस', 'यात्री' और 'क्रैक' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है। पिछले साल यानि 2024 में, उन्होंने तेलुगु फिल्म 'आ ओकाट्टी अडक्कू' से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी शुरुआत की।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़? पुलिस को आकर मामला करना पड़ा रफा-दफा!

वह इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार रील्स के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अक्सर आशा भोसले, करीना कपूर खान, सोनम कपूर और फराह खान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स की नकल के लिए खूब तारीफें मिलती हैं। अक्सर फराह खान और उन्हें साथ में देखा जाता है और फराह खुद जेमी की एक्टिंग की तारीफ करती हैं।

यह भी पढ़ें- मेलबर्न में थू-थू होने के बाद अब Neha Kakkar को खुद आना पड़ा सामने, बताया क्यों 3 घंटे देरी से पहुंची थी सिंगर

पिछले दिनों, जेमी लीवर ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की मिमिक्री की थी। इस वीडियो में उन्होंने सुनीता का लुक पूरी तरह से कॉपी कर लिया था और उसी अंदाज में बात की थी, जिस अंदाज में सुनीता आहूजा ने की थी। उनकी हंसी से लेकर उनके डायलॉग तक जेमी ने सुनीता को हूबहू कॉपी कर लिया था। इस वीडियो में लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी और कहा गया था कि वो देश की बेस्ट मिमिक्री आर्टिस्ट में से एक हैं। यही नहीं, जेमी लीवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jamie lever johny lever
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X