एक बार फिर Sunita Ahuja के साथ नजर नहीं आए Govinda, जब पूछा तो उन्होंने कहा- 'मुझे खुद नहीं पता कहां है वो'

Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन नजर आए लेकिन सुनीता के पति और एक्टर गोविंद साथ में नहीं दिखे और पूछने पर जो जवाब सुनीता ने दिया वो हैरान कर देने वाला था।
सुनीता आहूजा ने दिया चौंकाने वाला बयान
पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें हैं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी में परेशानी आ रही है। अफवाहें उड़ रही हैं कि वे तलाक लेने जा रहे हैं। जब सुनीता से गोविंदा की गैर मौजूदगी के बारे में पूछा गया, तो उनके रिएक्शन ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया।
यह भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस के न्यूड वीडियो ने Citadel की हसीना को मुसीबत में डाला, सोशल मीडिया का लेकर सहारा कही ये बात
सुनीता ने कही ये बात
कुछ हफ्ते पहले, ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक लेने जा रहे हैं। अब, मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन से स्टार वाइफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें पैपराजी उनसे गोविंदा के बारे में पूछ रहे हैं और उनकी रिएक्शन ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। जब पैपराजी ने सुनीता से पूछा "गोविंदा सर कहां हैं?" तो उन्होंने पहले जवाब दिया, "क्या?" और फिर वह हंसी और बोली, "हम खुद ढूंढ रहे हैं।"
यह भी पढ़ें- लगातार शो कैंसिल होने के बाद साइबर सेल पहुंचे Samay Raina, हंसाने वाले कॉमेडियन का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
लोगों ने सुनीता को किया ट्रोल
नेटिजन्स तलाक की अफवाहों के बारे में सोचने लगे हैं। बहुत से नेटिजन्स ने वीडियो पर कमेंट किया है, "तलाक।" इस बीच, कुछ ने सुनीता के रिएक्शन को भी ट्रोल किया है। एक नेटिजन ने लिखा, "गोविंदा सर को धोखा दे दिया।" एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "गोविंदा जी कहां पर हैं जिसका पति उनको ही मालूम नहीं है तो हम लोगों को कैसे मालूम पड़ेगा।"
यह भी पढ़ें- Shreyas Talpade के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज, गांव वालों से पैसे दोगुना करने का वादा करके किया घोटाला?
तलाक का किया खंडन
वैसे, गोविंदा और सुनीता ने तलाक की अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनके परिवार के सदस्यों जैसे आरती सिंह, कृष्णा अभिषेक और अन्य ने अफवाहों का खंडन किया था। यहां तक कि अभिनेता के मैनेजर ने भी एचटी सिटी से बात करते हुए कहा था, "सुनीता जी ने जो हालिया इंटरव्यू में बातें बोली हैं, ये उन सबका रिश्ता है। उन्होंने ज्यादा बोल दिया है।"
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की मार्कशीट एक बार फिर हुई वायरल, इंग्लिश में मिले 51 नंबर लेकिन इस सब्जेक्ट में तो काटा गदर!
जब उनके तलाक की अफवाहें फैलने लगी थीं, तो कहा गया था कि इसके पीछे की वजह गोविंदा का एक मराठी फिल्म एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। जब ETimes ने तलाक की अफवाहों के बारे में पूछने के लिए एक्टर से कॉन्टैक्ट किया था, तो उन्होंने कहा था, "ये केवल प्रोफेशनल बातचीत है... मैं अपनी फिल्में शुरू करने के प्रोसेस में हूं और उसी काम में बिजी हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











