Shreyas Talpade के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज, गांव वालों से पैसे दोगुना करने का वादा करके किया घोटाला?

Shreyas Talpade Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर श्रेयस तलपड़े उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर और 14 अन्य लोगों पर चिटफंड योजना के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ठगने का आरोप है। यह धोखाधड़ी कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पिछले 10 सालों से चल रही थी।
ग्रामीणों से ठगे पैसे
आईएएनएस के अनुसार, आरोपी 'द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड' नाम की एक कंपनी चलाते थे, जो गांव के लोगों को उनके इनवेस्टमेंट पर भारी रिटर्न देने का वादा करती थी। दावा किया जा रहा है कि कंपनी के एजेंट्स ने कथित तौर पर ग्रामीणों से करोड़ों रुपए ठगे, साथ ही इनसे वादा किया कि उनका इनवेस्टमेंट कुछ ही समय में दोगुना हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- 24 साल की एक्ट्रेस का न्यूड वीडियो हुआ वायरल? अब एक्ट्रेस के स्क्रीनशॉट लोग सोशल मीडिया पर कर रहे शेयर
पुलिस ने मामला किया दर्ज
लेकिन जब कंपनी कानूनी जांच के दायरे में आई, तो एजेंटों ने कथित तौर पर अपनी दुकान बंद कर दी और जिले से भाग गए। अधिकारियों ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की मार्कशीट एक बार फिर हुई वायरल, इंग्लिश में मिले 51 नंबर लेकिन इस सब्जेक्ट में तो काटा गदर!
पहले भी धोखाधड़ी में आया नाम
यह पहली बार नहीं है जब श्रेयस पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। फरवरी में, इनवेस्टर्स से 9 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में उत्तर प्रदेश में उनके और दिग्गज एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी के मामले में दोनों अभिनेताओं के साथ पांच और लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- मेलबर्न में थू-थू होने के बाद अब Neha Kakkar को खुद आना पड़ा सामने, बताया क्यों 3 घंटे देरी से पहुंची थी सिंगर
इससे पहले श्रेयस, आलोक नाथ और 11 अन्य पर हरियाणा के सोनीपत में मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, श्रेयस ने अभी तक आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
श्रेयस तलपड़े की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार 'कॉमेडी ऑफ एरर्स', 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तुषार कपूर, संजय दत्त, परेश रावल, अरशद वारसी, बॉबी देओल, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, मीका सिंह, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और अन्य भी हैं। उनके पास अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, बॉबी देओल, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा और चंकी पांडे के साथ हाउसफुल 5 भी है।


Click it and Unblock the Notifications











