Shah Rukh Khan की मार्कशीट एक बार फिर हुई वायरल, इंग्लिश में मिले 51 नंबर लेकिन इस सब्जेक्ट में तो काटा गदर!

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Marksheet: शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान भी कहा जाता है। एक्टर ने इस फिल्म इंडस्ट्री को अपने कई दशक दिए हैं और इन सालों में उन्होंने अपनी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। आप ये बात तो जानते ही हैं कि शाहरुख एक बेहतरीन कलाकार हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख एक टॉप के स्टूडेंट भी हुआ करते थे।

शाहरुख के नंबर

जी हां, हाल ही में किंग खान यानि शाहरुख खान की मार्कशीट वायरल हो रही है। इस मार्कशीट से पता चलता है कि स्टार को एक सब्जेक्ट में 92 नंबर मिले थे। मैथ्स यानि गणित में उन्हें 78 नंबर मिले। जबकि अंग्रेजी में उन्हें केवल 51 नंबर ही मिले थे।

यह भी पढ़ें- मेलबर्न में थू-थू होने के बाद अब Neha Kakkar को खुद आना पड़ा सामने, बताया क्यों 3 घंटे देरी से पहुंची थी सिंगर

28 साल बाद कलेक्ट की मार्कशीट

इस मार्कशीट से पता चल रहा है कि शाहरुख ने बी ए ऑनर्स किया था वो भी इकोनॉमिक्स में। उनकी ये मार्कशीट साल 1988 की है और उन्होंने हंसराज कॉलेज से अपनी ग्रैजुएशन पूरी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख ने ग्रैजुएट होने के 28 साल बाद अपनी डिग्री को कलेक्ट किया था। वो अपनी डिग्री लेने के लिए खुद कॉलेज पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने तलाक के बाद Dhanashree Verma को किया सपोर्ट, कहा- 'गंदे नाली के कीड़े अक्सर'

शाहरुख खान की मास्टर डिग्री

शाहरुख खान ने बाद में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला लिया। हालांकि, उन्होंने इसे पूरा नहीं किया क्योंकि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- Bageshwar Baba ने मेरठ मर्डर पर किया मजाक, कहा- 'नीला ड्रम वायरल हो रहा है' और भगवान को कहा शुक्रिया

शाहरुख की कमाल की अंग्रेजी

शाहरुख खान जो एक बेहतरीन वक्ता हैं और उन्होंने जब वैंकूवर में अपना बेहतरीन भाषण दिया था तो उन्होंने अपने इंग्लिश सब्जेक्ट में आए नंबर्स के बारे में बात की थी। एक्टर ने TED टॉक दिया था, जिसमें उनकी इंग्लिश की काफी तारीफ की गई थी और उनकी इंग्लिश सुनकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता था कि उन्हें सिर्फ 51 नंबर मिले थे। हालांकि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में 92, गणित में 78 और फिजिक्स 78 नंबर हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़? पुलिस को आकर मामला करना पड़ा रफा-दफा!

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X