Bageshwar Baba ने मेरठ मर्डर पर किया मजाक, कहा- 'नीला ड्रम वायरल हो रहा है' और भगवान को कहा शुक्रिया

Bageshwar Baba On Meerut Murder: एक्स मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की कथित तौर पर उनकी पत्नी और उनके प्रेमी ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने भी इस मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि भारत में नीले ड्रम पर रील वायरल हो रही है।
मेरठ मर्डर पर बागेश्वर बाबा का बयान
सौरभ राजपूत की हत्या के बाद नीले ड्रम पर वायरल रील के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "भारत में नीला ड्रम बहुत वायरल है, बहुत से पति दुख में हैं।" सौरभ राजपूत की पत्नी और उसके प्रेमी ने नीले ड्रम में शव के टुकड़े डालकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। इस मामले को लेकर धीरेंद्र शास्त्री खुद को लकी मानते हैं कि शादीशुदा नहीं हैं। शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा, "भगवान की कृपा से हमारी शादी नहीं हुई।"
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़? पुलिस को आकर मामला करना पड़ा रफा-दफा!
एएनआई ने बताया- 'इस बीच, बागेश्वर धाम बाबा ने मेरठ हत्याकांड को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को एक सुसंस्कृत परिवार के निर्माण के लिए श्री रामचरितमानस को आधार बनाना चाहिए।'
यह भी पढ़ें- Kim Sharma ने उगली Orhan Awatramani उर्फ ओरी की सच्चाई, कहा- 'वो एक सोशल एक्सपेरिमेंट है, इंफ्लुएंसर नहीं'
मेरठ मर्डर के बारे में कही ये बात
शास्त्री ने मेरठ में रिपोर्टर्स से कहा, "मेरठ का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्तमान समाज में गिरती पारिवारिक व्यवस्था, पश्चिमी संस्कृति का आना और विवाहित पुरुष या महिलाओं का प्रेम संबंधों में लिप्त होना परिवारों को नष्ट कर रहा है... यह संस्कारों की कमी है। अगर किसी का बेटा या बेटी ऐसी हरकतें कर रहा है, तो इसका मतलब है कि उसका पालन-पोषण सही तरीके से नहीं हो रहा है। इसलिए, एक सुसंस्कृत परिवार बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को श्री रामचरितमानस को आधार बनाना आवश्यक है।"
यह भी पढ़ें- Nita Ambani को आराम देने के लिए Mukesh Ambani खर्च कर डाले थे 230 करोड़, हवाई सफर आसान बनाने के लिए...
मेरठ मर्डर के बारे में
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 4 मार्च को राजपूत की कथित तौर पर उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने हत्या कर दी थी। आरोपियों ने राजपूत की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और उसके अंगों को सीमेंट से भरे नीले रंग के ड्रम में बंद कर दिया।
{embed-poll}
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की गाड़ी को दिन-दहाड़े बस ने मारी टक्कर, सामने आया शॉकिंग वीडियो
पुलिस ने दिया अपना बयान
मेरठ के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस(एएसपी) अंतरिक्ष जैन की मानें तो, राजपूत के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिनमें से तीन बाईं ओर थे और गर्दन और कलाई पर कट के निशान थे। सबसे परेशान करने वाला पहलू यह है कि कलाई और गर्दन दोनों शरीर से अलग हो गए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कही गई ये बात
जैन ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असली कारण खून बहना बताया गया है और बताया गया है कि बाएं हिस्से पर चाकू से तीन बार वार किया गया था, गर्दन और कलाई पर कट के निशान थे और कलाई और गर्दन दोनों शरीर से अलग थे..." पुलिस जांच जारी है, सभी प्रूफ इकट्ठा किए गए हैं और मामले से सीधे जुड़े लगभग 10 से 12 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











