Aishwarya Rai की गाड़ी को दिन-दहाड़े बस ने मारी टक्कर, सामने आया शॉकिंग वीडियो

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Accident: बुधवार, 26 मार्च को ऐश्वर्या राय की लग्जरी कार को मुंबई में एक लोकल बस ने टक्कर मार दी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि एक्ट्रेस या बच्चन परिवार का कोई मेंबर गाड़ी में मौजूद था या नहीं। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए।

ऐश्वर्या की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की सभी कारों की नंबर प्लेट पर '5050' लिखा होता है। इसी वजह से पैपराजी ने ऐश्वर्या की गाड़ी को पहचान लिया। सोशल मीडिया पर अब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या की गाड़ी के पीछे बस नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- दूध वाले से कर दी Kumar Vishwas ने अपनी खूबसूरत बेटी की शादी? सोशल मीडिया पर भी गिनती के फॉलोवर्स

गाड़ी के आसपास नजर नहीं आईं ऐश्वर्या

इस वीडियो में दिख रहा है कि जहां ऐश्वर्या की कार को कथित तौर पर बस ने टक्कर मारी थी, वहां थोड़ी भीड़ जमा हो गई थी। उस समय एक्ट्रेस को गाड़ी के अंदर या आसपास नहीं देखा गया था, लेकिन एक ड्राइवर बाहर आया और वो देखने लगा कि गाड़ी को कितना नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें- लड़की ने शो में फिजिकल रिलेशन बनाने की कही बात, कॉमेडियन को नहीं आई शर्म, आवाज सुनते ही बोला-'मैं तैयार हूं'

थोड़ी देर में जब मामला शांत हुआ तो रास्ता क्लियर किया गया। उसके बाद ऐश्वर्या राय की गाड़ी और टक्कर मारने वाली बस दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए।

यह भी पढ़ें- Neha Kakkar के कॉन्सर्ट ड्रामा के बाद टोनी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'आर्टिस्ट मर्यादा मे रहे और...'

ऐश्वर्या की गाड़ी के बारे में

ऐश्वर्या की कार, जिसे मुंबई में गलती से एक बस ने टक्कर मार दी थी, उसका नाम टोयोटा वेलफायर वीआईपी एग्जीक्यूटिव लाउंज है। इस कार की कीमत 1.30 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने पिछले साल यह कार खरीदी थी। ऐश्वर्या के अलावा, टोयोटा वेलफायर के मालिक अक्षय कुमार, संजय कपूर, अजय देवगन, राकेश रोशन, अभिषेक बच्चन और कई अन्य हस्तियां भी हैं। यह गाड़ी कंफर्टेबल के साथ-साथ लग्जरी भी है।

यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal और Dhanshree Verma के तलाक की असली वजह आ गई सामने, इस डिमांड के कारण टूट गया घर!

ऐश्वर्या की कार का कलेक्शन

हाल ही में ऐश्वर्या को इसी कार में देखा गया था, वो भी अपने पति अभिषेक के साथ। एक्ट्रेस की गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कथित तौर पर एक रोल्स रॉयस घोस्ट (6.95 करोड़ रुपये), एक ऑडी A8L (1.34 करोड़ रुपये), एक मर्सिडीज-बेंज S500 (1.98 करोड़ रुपये), एक मर्सिडीज-बेंज S350d कूप (1.60 करोड़ रुपये) और एक लेक्सस LX 570 (2.84 करोड़ रुपये) भी है।

FAQs
Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X