Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़? पुलिस को आकर मामला करना पड़ा रफा-दफा!

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Accident Update: 26 मार्च को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) पब्लिक बस ने टक्कर मार दी थी। बीते दिन, मुंबई के जुहू में स्टार की लग्जरी कार को बस ने टक्कर मारी, जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसने सभी का ध्यान खींचा।

ऐश्वर्या की गाड़ी को नहीं पहुंचा कोई नुकसान

हालांकि, जल्द ही यह भी बताया गया कि ऐश्वर्या या बच्चन परिवार का कोई भी मेंबर उस कार से सफर नहीं कर रहा था। बाद में, यह पुष्टि की गई कि एक्ट्रेस सेफ हैं और कोई दुर्घटना नहीं हुई है और किसी को चोट नहीं आई है। कार में कोई खास नुकसान नहीं दिखा, लेकिन ऐश्वर्या की टीम ने तुरंत स्थिति की जांच की ताकि यह पता लग सके कि सब कुछ ठीक है।

यह भी पढ़ें- Kim Sharma ने उगली Orhan Awatramani उर्फ ओरी की सच्चाई, कहा- 'वो एक सोशल एक्सपेरिमेंट है, इंफ्लुएंसर नहीं'

बस ड्राइवर से मांगी माफी

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन के बंगले के एक बाउंसर ने उस बस के ड्राइवर को कथित तौर पर थप्पड़ मारा, जिसकी टक्कर लग्जरी कार से हुई थी। एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया, बंगले के बाउंसर ने कथित तौर पर बस के ड्राइवर से भिड़कर उसे थप्पड़ मारा।

यह भी पढ़ें- Nita Ambani को आराम देने के लिए Mukesh Ambani खर्च कर डाले थे 230 करोड़, हवाई सफर आसान बनाने के लिए...

नहीं दर्ज की गई FIR

बस का ड्राइवर कथित तौर पर मामूली टक्कर से हुए नुकसान को देखने के लिए बाहर आया था। बस ड्राइवर ने 100 नंबर डायल किया और पुलिस को बुलाया। कथित तौर पर, बंगले का सुपरवाइजर मौके पर पहुंचा और बाउंसर की ओर से ड्राइवर से माफी मांगी। पुलिस ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ड्राइवर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की गाड़ी को दिन-दहाड़े बस ने मारी टक्कर, सामने आया शॉकिंग वीडियो

अब ठीक हैं ऐश्वर्या

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में ऐश्वर्या के करीबी लोगों से पुष्टि की गई थी कि दुर्घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। सूत्र ने कहा, "एक्ट्रेस के करीबी लोगों ने पुष्टि की है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उनके साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है।" इस सफाई ने उनकी सुरक्षा के बारे में सभी चिंताओं को दूर कर दिया है।

ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी तक अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। उन्हें आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन II' में देखा गया था। पीरियड-ड्रामा के बाद, एक्ट्रेस ने अभी तक कोई बड़ा ऐलान नहीं की है। हालांकि, फैशन और अवार्ड शो में हिस्सा लेने के दौरान फैंस उन्हें देख पाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X