मेलबर्न में थू-थू होने के बाद अब Neha Kakkar को खुद आना पड़ा सामने, बताया क्यों 3 घंटे देरी से पहुंची थी सिंगर

Neha Kakkar On Melbourne Concert Controversy: नेहा कक्कड़ को इन दिनों उनके कॉन्सर्ट के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। मेलबर्न में अपने कॉन्सर्ट के लिए लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचने और स्टेज पर रोने के बाद उन्हें और भी ज्यादा ट्रोल किया गया। लेकिन सिंगर ने अब आखिरकार इस घटना पर अपनी बात रखी है और बताया है कि उस दिन हुआ क्या था?
नेहा कक्कड़ ने दी अपनी सफाई
नेहा कक्कड़ ने खुलासा किया है कि मेलबर्न में ऑर्गनाइजर्स ने उनके पैसे लेकर भाग गए थे और उसके बाद उनकी टीम को बेसहारा छोड़ दिया गया। नेहा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए कॉन्सर्ट में हुई इस घटना के पीछे की असली कहानी बताई। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने उन्हें दोषी ठहराया और निशाना बनाया, तो उन्होंने स्टेज पर कुछ नहीं कहा क्योंकि उन्हें नहीं लगा था कि किसी को दंडित करना या सजा देना उनका काम है।
यह भी पढ़ें- शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने तलाक के बाद Dhanashree Verma को किया सपोर्ट, कहा- 'गंदे नाली के कीड़े अक्सर'
'पैसा लेकर भाग गए ऑर्गनाइजर'
हालांकि, नफरत और ट्रोलिंग के कारण अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा करते हुए खुलासा किया- "क्या आप सभी जानते हैं कि मैंने अपने मेलबर्न के फैंस और दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ्त में परफॉर्मेंस दी थी? ऑर्गनाइजर्स मेरे और दूसरे लोगों के पैसे लेकर भाग गए। मेरे बैंड को खाना, होटल और पानी तक भी नहीं दिया गया। मेरे पति और उनके क्रू के मेंबर गए और उन्हें लाकर खाना दिया।"
यह भी पढ़ें- Bageshwar Baba ने मेरठ मर्डर पर किया मजाक, कहा- 'नीला ड्रम वायरल हो रहा है' और भगवान को कहा शुक्रिया
उन्होंने कहा, "इन सभी बुरी घटनाओं के बावजूद, हम स्टेज पर गए और बिना किसी आराम या दूसरी चीजों की परेशानियों के हमने शो को जारी रखने का फैसला किया, क्योंकि वहां मेरे फैंस काफी घंटों से मेरा इंतजार कर रहे थे।"
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़? पुलिस को आकर मामला करना पड़ा रफा-दफा!
'मैनेजर ने फोन उठाना बंद कर दिया'
नेहा ने आगे बताया, "क्या आप जानते हैं कि हमारा साउंड चेक भी घंटों देरी से शुरू हुआ था, क्योंकि साउंड वेंडर को पेमेंट नहीं की गई थी और उसने साउंड चालू करने से इनकार कर दिया था। जब इतनी देरी के बाद हमारा साउंड चेक शुरू हुआ, तो मैं इवेंट तक नहीं पहुंच सकी, साउंड चेक नहीं कर सकी, हमें यह भी नहीं पता था कि कॉन्सर्ट हो भी रहा है या नहीं, क्योंकि ऑर्गनाइजर्स ने मेरे मैनेजर का फोन उठाना बंद कर दिया था। हालांकि, अभी भी शेयर करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मुझे लगता है कि समझाने के लिए इतना काफी है।"
नेहा ने अपने फैंस को कहा शुक्रिया
नेहा ने इसके बाद उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने देरी और कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद उन्हें खुलकर सपोर्ट किया। उन्होंने कहा- "मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे लिए इतनी खूबसूरती से बात की, उन्होंने इसे ऐसे जताया कि जैसे यह सब उनके साथ पर्सनली हुआ हो। मैं असल में उन सभी कोशिशों की तारीफ करती हूं, जो उन्होंने मेरी सिचुएशन को समझाने के लिए किए। मैं हमेशा उन सभी लोगों की आभारी रहूंगी, जो उस दिन मेरे कॉन्सर्ट में शामिल हुए और मेरे साथ रोए और यहां तक कि दिल खोलकर नाचे भी।"
नेहा का वीडियो हुआ था वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, नेहा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें मेलबर्न के स्टेज पर अपने फैंस से माफी मांगते हुए देखा जा सकता था। इस वीडियो में वो रोती हुई भी नजर आ रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने असुविधा के बावजूद उनका इंतजार करने के लिए कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों और उनके फैंस को धन्यवाद दिया। नेटिजेंस ने तब इसे ड्रामा करार दिया था और नेहा को अनप्रोफेशनल होने के लिए फटकार लगाई थी। यहां तक कि उन्हें कई लोगों ने उनके स्टेज पर आने के बाद उनका खूब विरोध भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











