जगजीत सिंह की मौत चित्रा सिंह के लिये तीसरी त्रासदी

मालूम हो कि चित्रा सिंह की पहली शादी से हुई बेटी मोनिका चौधरी (49) ने वर्ष 2009 में अपने बांद्रा स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद वर्ष 1990 में जगजीत और चित्रा के एक मात्र बेटे विवेक की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी जिससे यह परिवार उजड़ गया था। इस त्रासदी की वजह से चित्रा उबर नहीं पाई और उन्होंने हमेशा के लिये गाना बंद कर दिया।
जगजीत को भी बेटे की मौत से उबरने में छह महीने लगे। इस त्रासदी से उबर कर जब जगजीत ने गाना शुरू किया तो उन्होंने कुछ बेहतरीन गीत गाये जिसमें उनका दर्द झलकता था। इनमें लता जी के साथ सजदा भी शामिल है। मालूम हो कि आज सुबह लगभग 8 बजे गजल सग्राट जगजीत सिंह की मौत हो गई। वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। कुछ हफ्मे पहले ही उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था जिसके बाद से उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











