बहरामपुर से मुंबई तक का सफर

ग्रुप का नेतृत्व करने वाले मोहन रेड्डी के मुताबिक , "यहां तक पहुंचने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया है। हमने कई कठिनाईयों का सामना किया था लेकिन अब जब लोग हमें स्टार कहते हैं और सम्मान देते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है। पहले हमें कोई नहीं जानता था लेकिन आज हम प्रसिद्ध हैं।"
ग्रुप में केवल रेड्डी ही स्नातक हैं जबकि अन्य सदस्य दिहाड़ी मजदूर हैं। इनमें से किसी ने भी नृत्य का प्रशिक्षण नहीं लिया है लेकिन शो में अपनी प्रस्तुति के दौरान जब उन्होंने 'महाभारत' पर आधारित नृत्य पेश किया तो दर्शक और शो के जज अभिभूत हो उठे। रेड्डी ने कहा, "हमारे ग्रुप के ज्यादातर सदस्य दिहाड़ी मजदूर थे। उन्हें कड़ी मेहनत करना पड़ती थी और कम पैसा मिलता था। मैं बहुत खुश हूं कि अब उन्हें मजदूरी नहीं करना पड़ती। "
ग्रुप के लिए अपने सपने को साकार करना आसान नहीं था। रेड्डी कहते हैं, "हमारे पास पैसा नहीं था और हमें अभ्यास के लिए जगह खोजने के लिए 12 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। हम अक्सर गोपालपुर में या काली मंदिर के पास अभ्यास करते थे लेकिन हमें खुशी है कि हमने अपने आपको साबित किया।" ग्रुप का 'सोनी' के साथ दो साल का अनुबंध हुआ है और रेड्डी का कहना है कि उनका ग्रुप देशभर में प्रस्तुतियां देने के साथ विदेशों में भी कार्यक्रम देने के विषय में सोच रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











