'आम आदमी फिल्म सफल बनाता है'

By Staff

Priyadarshan
फिल्मकार प्रियदर्शन यह कहने में जरा भी नहीं हिचकते कि वह आम जनता के लिए फिल्में बनाते हैं न कि मल्टीप्लेक्स के दर्शकों के लिए। प्रियदर्शन ने कहा, "इसे मेरी निम्न मध्यमवर्गीय परवरिश कह सकते हैं लेकिन मैं आम जनता के लिए फिल्में बनाता हूं। मेरा विश्वास है कि फिल्में तभी सफल होती हैं जब आम आदमी उन्हें पसंद करता है। आम जनता ही फिल्मों को सफल बनाती है। इसलिए मैं मल्टीप्लेक्सों के लिए फिल्में नहीं बनाता।"

फिल्मकार ने शुक्रवार को प्रदर्शित हुई उनकी नई फिल्म 'दे दना दन' में एक बार फिर अपने चहेते कलाकारों अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ काम किया है। इस कॉमेडी फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी ने भी अभिनय किया है।
प्रियदर्शन को विश्वास है कि उनकी फिल्म 'दे दना दन' दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहेगी। उनकी फिल्म 'कांचीवरम' को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

अपने 25 वर्षो के करियर में 60 फिल्में बना चुके प्रियदर्शन कहते हैं कि उनकी फिल्म 'दे दना दन' एक कहानी नहीं है बल्कि यह घटनाओं का वर्णन करती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह का भ्रम सृजित किया गया है ऐसा दोबारा नहीं किया जा सकता। प्रियदर्शन की सफलतम फिल्मों में 'भूल भुलैया' (2007), 'भागम भाग' (2006) और 'गरम मसाला' (2005) शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X