मेरा संघर्ष बदस्तूर जारी है : आर्य बब्बर

उन्होंने कहा, "ऐसा पहली बार हो रहा है कि मैं लगातार तीन फिल्मों में काम कर रहा हूं। इनमें फरहा खान की 'तीस मार खां', 'रेडी' और एक अन्य फिल्म हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे इसी तरह काम मिलता रहे। मैं बहुत काम करना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "कुछ अभिनेता ऐसे हैं जिन्हें बहुत जल्दी प्रसिद्धी मिल गई तो अक्षय कुमार, सैफ अली खान जैसे कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिन्हें सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में थोड़ा समय लगा। वैसे अब वे अच्छी पारियां खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं उन्हीं में से एक हूं।"
वह दिल्ली के ऑस्फोर्ड बुकस्टोर में अपनी किताब 'पुष्पक विमान' के विमोचन के लिए आए थे। आर्य ने अमृता राव के साथ राज कंवर की फिल्म 'अब के बरस' से करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 'गुरु' और 'चमकू' में भी अभिनय किया लेकिन भंडारकर की फिल्म 'जेल' से उन्हें सराहना मिली।


Click it and Unblock the Notifications











