मैं ना पुरूष हूँ, ना महिला : रितुपर्णो घोष

रितुपर्णो अपने काम के लिए अब तक आठ नैशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं और अक्सर अपने जेंडर व लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका मानना है कि वह पुरुष के शरीर में एक महिला हैं। हालांकि वह अपने पहनावे में भारतीय पुरुषों का दायरा पार नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें थर्ड जेंडर में होने से कोई प्रॉब्लम नहीं है।
रितुपर्णों ने कहा कि, "मैं ना तो पुरुष हूं और न ही महिला। लेकिन मैं साड़ी पहनने के लिए भी तैयार नहीं हूं। मैंने अभी तक ऐसा कुछ भी कैरी नहीं किया है , जो भारतीय पुरुषों के पहनावे के दायरे से बाहर हो। वे कभी साड़ी या घघरा - चोली नहीं पहनेंगे और मैं भी कभी खुद को इस तरह देखने की कल्पना नहीं करता।
लोग मुझसे यह भी पूछते हैं कि क्या मैंने सेक्स बदलने का ऑपरेशन करवाया है , तो ऐसा भी कुछ नहीं है। हां , मैंने ' जस्ट अनदर लव स्टोरी ' के लिए कमर को कम करवाने के लिए एब्डॉमिनोप्लास्टी जरूर करवाई है। मैं फीमेल नहीं बनना चाहता। और अगर मैं कभी इस बारे में सोचूंगा , तो मैं कभी इस बात को छिपाऊंगा नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











