Hrithik Roshan Birthday: जन्मदिन पर क्या खास करना पसंद करते हैं ऋतिक रोशन, सुपरस्टार ने किया खुलासा

hrithik-roshan-turns-49-shares-why-his-49th-birthday-is-special-for-him-talks-about-fulfillment

Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन देश के उन बेहतरीन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने 2 दशक से फैंस के दिलों में खास जगह बनाकर रखी है। साल 2022 में विक्रम वेधा जैसी फिल्म देने के बाद, अब वो भारत की पहली एरियल एक्शन एंटरटेनर 'फाइटर' के साथ दर्शकों को क्रेजी करने के लिए तैयार हैं।

ऋतिक रोशन उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हमेशा क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी में यकीन किया हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने केवल वही फिल्में की हैं जो वह वास्तव वे करना चाहते थे और कभी भी एक अच्छी स्क्रिप्ट को नही छोड़ा।

यह प्रेरणा अभिनेता के निजी जीवन में भी झलकता है। अब वह अपने जन्मदिन को उन चीजों को करने में समय बिताने के अवसर के रूप में देखते हैं जो उन्हें खुशी देती है। यह पूछे जाने पर कि क्या जन्मदिन अभी भी उन्हें एक्साइट करता है? एक्टर कहते हैं, "मैं इसे (जन्मदिन को) एक मजेदार दिन के रूप में देखता था लेकिन फिर कहीं न कहीं यह एक काम बन गया, एक ड्यूटी.. कि जश्न मनाना चाहिए, पार्टी करनी चाहिए। लेकिन आज, मैं इसे उन चीजों को करने में समय बिताने के अवसर के रूप में देखता हूं जो मुझे संतुष्ट करती हैं। मैं अभी भी वही चीजें कर सकता हूं, लेकिन अब यह मेरी अपनी इच्छा और सेंस ऑफ फुलफिलमेंट है.. न कि खुद द्वारा थोपा गया कोई मैनडेट।"

ऋतिक रोशन ऑन स्क्रीन और ऑफस्क्रीन हमेशा रियल ही रहना पसंद करते हैं और फिर भी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले आइकन में से एक हैं। इसका पूरा क्रेडिट उनके ह्यूमर, विजडम और जिंदगी देखने के उनके नजरिए को जाता है, जो रियल और रिलेटेबल होते है।

ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि इन 49 सालों में उनकी सबसे बड़ी सीख क्या रही है तो इस पर तुरंत जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "पिरामिड के टॉप पर वह शांति नहीं है जिसे हम सभी काम पूरा होने के बाद पाने की उम्मीद करते हैं। वास्तव में, यह हम पल में हर चीज और हर एक्शन का बेस और आधार है। हमें शांति से शुरुआत करने की जरूरत है।"

'विक्रम वेधा' में अपने प्रदर्शन के लिए सरहाना हासिल करने के बाद, ऋतिक रोशन ने अब 2023 में 'फाइटर' के साथ नया मुकाम बनाने की तैयारी में हैं, जो दीपिका पादुकोण के साथ उनकी पहली फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X