खुलेगा गुरुदत्त का एक्टिंग स्कूल

गौरतलब है कि इस एक्टिंग स्कूल में कुछ क्रैश कोर्स भी होंगे और साथ ही 3 से 5 महीने के कोर्सेज भी होंगे। अरुण का कहना है कि उनके पिता यानी गुरुदत्त 80 प्रतिशत अहमियत अभिनय को देते थे। तो मेरी भी यही कोशिश होगी कि मैं सही तरीके से अभिनय की बारीकियां लोगों को समझा पाऊं।
उन्होंने कहा यहां हम स्पीच, एरोबिक्स, डांस व योगा पर भी खासतौर से ध्यान देंगे। चूंकि यह एक्टिंग का खास भाग है। इसके अलावा यहां हर तरह के दर्शकों के बीच कैसे पहुंचा जा सकता है। इसकी बारीकियां भी सिखायेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास कोई भी गेस्ट फेक्लीटी नहीं है। लेकिन धीरे धीरे इस पर भी काम शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications











