First LOOK: 12 साल.. अब आ रही है स्टार्स की 'पलटन'.. रिलीज डेट भी फाइनल!
लगभग 12 सालों के बाद जेपी दत्ता एक बार फिर देशभक्ति- वॉर फिल्म लेकर वापस आए हैं- जिसका नाम है- 'पलटन'। इनकी अंतिम फिल्म अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या की 'उमराव जान' थी। लिहाजा, एक लंबे गैप के बाद लोगों को जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म देखने मिलेगी।
2018 की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म.. पोस्टर से ही FINAL है!
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। साथ ही फिल्म के नई रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। पलटन अब 7 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ, पुलकित सम्राट, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, जिमी शेरगिल मुख्य किरदारों में हैं।

पलटन 1967 के भारत- चीन युद्ध पर आधारित है। जहां मुख्य तौर पर युद्ध के समय सैनिकों के बीच की परिस्थिति को दिखाया जाएगा। इससे पहले भी फिल्म बार्डर और एलओसी कारगिल में जेपी दत्ता सैनिकों के जीवन की एक झलक दिखा चुके हैं।
खैर, यहां जानें बॉलीवुड की बेस्ट देशभक्ति फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











