शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा के खिलाफ FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी का है मामला

शिल्पा शेट्टी व उनके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गयी है। ये मामला धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसमें लखनऊ पुलिस शिल्पा शेट्टी व उनकी मां से पूछताछ भी कर सकती हैं। दो एफआईआर इस मामले में दर्ज की गई है एक तो हजरतगंज और दूसरी विभुतीखंड पुलिस स्टेशन में। ये दोनों की शिकायत शिल्पा शेट्टी की मां के संबंध में हुई हैं।

शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर आरोप हैं कि उन्होंने वेलनेस ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए दो लोगों से करोड़ों रुपये लिए लेकिन आजतक वह ब्रांच खोल नहीं पाए हैं। इस धोखाधड़ी के केस में शिल्पा शेट्टी व उनकी मां से इस मामले में पूछताछ हो सकती है और फिलहाल पुलिस शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Shilpa Shetty

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्रीय पुलिस मुंबई जाकर शिल्पा शेट्टी व उनकी मां से पूछताछ कर सकती है। हाई प्रोफाइल ये केस होने की वजह से पुलिस बारिकी से हर एंगल पर जांच कर रही है। हालांकि इस मामले पर अभी तक शेट्टी परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पहले से जेल में हैं। उनपर पॉर्न फिल्में बनाने और प्रसारण करने का आरोप हैं। वहीं पॉर्न वीडियो रैकेट मामले में कई मॉडल्स ने राज कुंद्रा पर आरोप भी लगाए हैं। इस ममले में शिल्पा शेट्टी के घर पुलिस ने रेड भी की और पूछताछ भी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X