समाज की गंदगी से पैदा होते हैं खलनायक: आमिर खान

आमिर खान हमेशा से लीक से हटकर काम करते हैं जो उन्हें दूसरों से अलग करती है। इसके पीछे उनकी सोच हैं जो दूसरो से हट कर है। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तलाश को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर है। फिल्म की निर्देशिका रीमा कागती हैं। लेकिन इस बार आमिर ने तलाश के लिए ना बोलते हुए अपनी एक और आने वाली बहुचर्चित फिल्म के बारे में बात कही।

मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि फिल्में समाज का आईना है, फिल्मों में वो ही होता है जो कि असल जीवन में इसलिए फिल्मों के खलनायक हमारे समाज की देन है। आपको बता दें कि यशराज की बहुचर्चित फिल्म धूम के सीक्वेल पार्ट 3 मे आमिर खान एक निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ है, यह पहली फिल्म है जिसमें आमिर और कैट साथ-साथ आ रहे हैं।

मालूम हो कि आमिर खान ने ही समाज के ज्वलंत मुद्दो पर टीवी शो सत्यमेव जयते किया था। यही नहीं कई सोशल सब्जेक्ट और प्लेटफार्म पर आमिर खान को देखा जाता है इसलिए शायद लोग उनको और उनकी फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं जिसका नतीजा है कि उनकी फिल्म तलाश की एडंवास बुकिंग धड़ल्ले से जारी है, लोग इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X