..................... Famous film maker Jagmohan Mundhra has passes away | मशहूर भारतीय फिल्‍मकार जगमोहन मूंदड़ा का निधन - Hindi Filmibeat

मशहूर भारतीय फिल्‍मकार जगमोहन मूंदड़ा का निधन

Jagmohan Mundhra
भारतीय फिल्‍म उधोग जगत में यह समय बेहद ही दु:ख का है, अभी बालीवुड अपने चहेते शम्‍मी कपूर की मौत के गम से उबरा भी नहीं था, कि रविवार को एक और दु:ख भरी खबर ने ए‍क बार फिर सबकी आंखों को नम कर दिया। बीते रविवार को मशहूर फिल्‍मकार जगमोहन मूंदड़ा का निधन हो गया। जगमोहन की मौत बिमारी के चलते अस्‍पताल में हुयी हैं।

62 वर्षीय जगमोहन को बीते शुक्रवार को इंटरनल हेमरेज के चलते मुम्‍बई स्थित बाम्‍बे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से ही उनकी हालत खराब होती जा रही थी। इस दौरान उनकी बिगड़ती हालत को देखकर चिकित्‍सको ने उन्‍हे जीवन रक्षक प्रणाली पर भी रखा लेकिन आखिर कार मौत के आगे जिंदगी हार गयी, और दुनिया को बवंडर और प्रोवोक्‍ड जैसे फिल्‍में देने वाले जगमोहन ने रविवार को सदा के लिए आंखे मूंद ली। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके दादर स्थित आवास पर ले जाया गया, कुछ समय बाद लगभग 4:30 बजे के करीब उनका अन्तिम संस्‍कार कर दिया गया।

जगमोहन का जन्‍म 1948 में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। मुम्‍बई स्थित आईआईटी से इंजीनियरिंग करने बाद उनका रूझान फिल्‍मो की तरफ हो गया था। उसके बाद उन्‍होने संजीव कुमार और शबाना आजमी को लेकर अपनी पहली फिल्‍म सुराग बनायी थी। जगमोहन मूंदड़ा ने भारतीय फिल्‍म जगत को सुराग, कमला, नाईट आइज, द जिगसा मर्डर, हैलोवीन नाईट, नंदिता दास की बवंडर, और एश्‍वर्या की प्रोवोक्‍ड जैसी फिल्‍मे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X