Exclusive Navratri 2020: नवरात्रि महिलाओं का सम्मान करने की सीख याद दिलाता है- तुषार कपूर

कोरोना वायरस के साथ साल 2020 कई त्योहारों को भी विदा कर रहा है। ऐसे में नवरात्रि और दशहरा की चमक इस साल फीकी नजर आ रही है। इस बीच दुर्गा माता की भक्ति को एक अलग रंग में पेश कर रहे हैं तुषार कपूर। तुषार कपूर दिवाली पर 'लक्ष्मी बॅाम्ब' के साथ वापसी कर रहे हैं। तुषार इस फिल्म के सहायक निर्माता है। साथ ही वह इस फिल्म में एक खास भूमिका में भी दिखाई देंगे। फिल्मीबीट हिंदी से बातचीत में तुषार कपूर ने नवरात्रि और दशहरा को सही अर्थों में जाहिर किया है।

उन्होने बताया है कि कैसे कोविड 19 के दौरान भी हम इस त्योहार से समाज के लिए उदाहरण बनने की कोशिश कर सकते हैं। तुषार कहते हैं कि दशहरा आने वाला है। हम में से कई लोगों ने नवरात्रि का उपवास रखा है। कोविड 19 के कारण हम सभी थोडे़ में सही और सुरक्षित जीवन जीने का प्रयास कर रहे हैं। घर से बाहर जाते हुए हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने समाज में भागीदारी दिखाकर हम इस त्योहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Tusshar Kapoor

वह आगे बताते हैं कि हम सभी को समाज के लिए हर वक़्त खड़े रहना है। अपने लोगों की मदद करनी है। देने का तरीका सीखना है। इस नवरात्रि-दशहरा पर हम जितना देंगे उतना समाज की मदद करेंगे। उतना हम खुद भी पाएंगे। इससे हम इस दुनिया को बेहतर जगह बना सकते हैं। तो चलिए फिर हम सभी मिलकर प्रदूषण, सैनिटाइजेशन और सेहत के बारे में सोचते हैं। महिलाओं के सम्मान को देवी दुर्गा से जोड़ते हुए तुषार समझाते हैं कि ये देवी मां का त्योहार है जो हमें याद दिलाता है कि महिलाओं का सम्मान सतत करना है।

उन्हें बराबरी का अधिकार देना है। सिर्फ इसलिए कि देवी लक्ष्मी से हमें धन की उम्मीद है तो लालची नहीं बनना चाहिए। बल्कि कड़ी मेहनत कर हमें देवी मां से आशीवार्द पाने की उम्मीद करनी चाहिए। देने की भावना रख नवरात्रि, दशहरा और दिवाली को इस साल नहीं बल्कि हर साल सेलिब्रेट करना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X