रजनीकांत नहीं खुद के जरिये स्टैबलिश हो रहे हैं धनुष

रांझना फिल्म के जरिये बॉलीवुड में एंट्री कर रहे तमिल सुपरस्टरा धनुष का कहना है कि रजनीकांत के नाम ने उन्हें किसी तरह की कोई मदद नहीं की। धनुष का मानना है कि वो जो कुछ भी करेंगे अपनी मेहनत के बल पर करेंगे। रजनीकांत के नाम को यूज करके धनुष खुद को किसी तरह से इस्टैबलिश नहीं करना चाहते। फिल्हाल धनुष को आनंद राय की दूसरी फिल्म भी ऑफर हुई है जिसका निर्माण खुद धनुष कर रहे हैं। और कहा तो ये भी जा रहा है कि हो सकता है कि ये फिल्म रांझना पार्ट 2 हो क्योंकि रांझना फिल्म की कहानी का सिर्फ एक चौथाई ही इसमें यूज किया गया है। बाकी की कहानी अगले भागों के लिए रखी गयी है।

धनुष ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि रजनीकांत का दामाद होने से उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिली है। बल्कि उनकी काबिलियत के बल पर और एक्टिंग प्रतिभा के चलते ही वो आज यहां पर हैं। धनुष ने ये भी कहा कि उनका और रजनीकांत का काम करने का तरीका भी बहुत अलग है। तो उन दोनों की तुलना आपसे में नहीं की जानी चाहिए। धनुष की एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है हर किसी का कहना है कि धनुष बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं और इसका फायदा उन्हें जरुर मिलेगा।

धनुष ने इंटरव्यू के दौरान कहा उनका (रजनीकांत) का दामाद होने से सही में मुझे कोई मदद नहीं मिली है। मैंने हमेशा से अपना काम खुद किया है। इस चीज ने नातो मेरी मदद की है और ना ही मुझे प्रभावित किया है। इसके अलावा सोनम कपूर ने भी धनुष की काफी तारीफ की है और कहा है कि धनुष से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X