बिना किसी कट के रिलीज होगी दीपिका- अनन्या की फिल्म 'गहराइयां', सीबीएफसी से मिला 'A' सर्टिफिकेट

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा स्टारर इस फिल्म को बिना किसी कट से सेंसर से पास कर दिया गया है। लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा इसे 'एडल्ट' सर्टिफिकेट दिया गया है.. यानि की 18 साल से कम के दर्शक इसे नहीं देख पाएंगे।

जब से 'गहराइयां' का ट्रेलर सामने आया है, सभी इस फिल्म की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री और रोमांस के बारे में बात कर रहे हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा इसे 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है।

gehraiyaan-cleared-without-a-single-cut-gets-an-a-certificate

फिल्म की सर्टिफिकेशन कॉपी में कहा गया है कि जांच समिति ने फिल्म देखने के बाद चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए कुछ संशोधनों और छूटों की सिफारिश की, जिन्हें लागू किया गया है। शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित 'गहराइयां' जटिल रिश्तों पर आधारित एक फिल्म है।

गहराइयां अपने स्टारकास्ट के साथ साथ अपने विषय को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म के इंटिमेट सीन्स को कोरियोग्राफ करने के लिए शकुन बत्रा ने इंटिमेसी डायरेक्टर नियुक्त किया था, जो कि बॉलीवुड फिल्मों के लिए नई बात है.. लिहाजा, इसकी चर्चा भी हो रही है।

इंटिमेट सीन्स की हो रही है बात

इंटिमेट सीन्स की हो रही है बात

लेकिन इस बारे में बात करते हुए निर्देशक एक इंटरव्यू में कहते हैं, "फिल्म की दूसरी बातों के अलावा सिर्फ इसके इंटिमेट सीन्स को लेकर ही ज्यादा बातें हो रहीं हैं। ये सही है कि फिल्म में बोल्ड सीन हैं, पर सिर्फ उनके बार में ही बात करना गलता होगा।"

रिलेशनशिप ड्रामा

रिलेशनशिप ड्रामा

गहराइयां एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जो जटिल आधुनिक रिश्तों, एडल्टिंग और किसी की जिंदगी के रास्ते पर नियंत्रण रखने में गहरे डूबी हुई है। फिल्म फैसलों की और उसके नतीजों पर बात करती है।

11 फरवरी को वर्ल्ड प्रीमियर

11 फरवरी को वर्ल्ड प्रीमियर

गहराइयां में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। साथ ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी केंद्रीय भूमिकाओं में हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 11 फरवरी से दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।

रिश्तों की पेचीदगियों का एक सफर

रिश्तों की पेचीदगियों का एक सफर

फिल्म के बारे में शकुन बत्रा कहते हैं- "गहराइयां मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म भर नहीं है। यह मानवीय रिश्तों की पेचीदगियों का एक सफर है, यह आधुनिक एडल्ट रिलेशनशिप का एक आइना है। यह दिखाती है कि हम भावनाओं और अहसासों के चक्रव्यूह से कैसे गुजरते हैं और हमारा हर कदम, हर फैसला हमारी व आसपास के लोगों की जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X