Bollywood News: OTT पर डेब्यू करेंगी गोविंदा की पत्नी सुनीता, यहां देखें IIFA 2025 Winner List

Bollywood News live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता की। बताया जा रहा है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं दूसरी खबर टीवी से उर्फी जावेद की है। जी हां, बता दें कि IIFA अवॉर्ड्स में उर्फी जावेद का लुक देखने लायक था, लेकिन वह वहां पहुंचे ही पैपराजी पर बुरी तरह भड़कने लगीं। सोशल मीडिया पर उर्फी का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- IIFA Winner Full List: IIFA में बजा पंचायत के सचिव जी का डंका, जानें किसे मिला कौन का अवॉर्ड

IIFA 2025 Winner Full List: पिंकसिटी के नाम से मशहूर जयपुर में 8 मार्च को IIFA का भव्य आयोजन रखा गया। इवेंट का पहला दिन डिजिटल सितारों के नाम रहा। बता दें कि इस खास मौके पर तमाम सितारों को सम्मानित किया गया था। वहीं IIFA सेगमेंट को शोभा डिजिटल रियल्टी अवॉर्ड्स नाम दिया गया। इस खास मौके पर कई ओटीटी फिल्मों और वेब सीरीज को अवॉर्ड मिला। पढ़ें पूरी खबर और जानें किसे मिला है कौन सा अवॉर्ड।

LIVE Feed
  • Mar 9, 2025 8:29 PM

    तलाक के कुछ ही दिनों बाद इस हसीना के साथ फिनाले का मजा लेते देखे चहल

    Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Spotted Together: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आरजे महविश के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही हंगामा मच गया और चहल महविश के नए रिश्ते की अटकलें तेज हो गईं।

    तलाक के कुछ ही दिनों बाद इस हसीना के साथ फिनाले का मजा लेते देखे चहल
  • Mar 9, 2025 8:28 PM

    पवेलियन में बैठे Yuzvendra Chahal का हसीना के साथ चल रहा था अलग मैच!

    Vivek Oberoi Shares Yuzvendra Chahal & RJ Mahvash Video: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय, जो इस वक्त भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल देखने के लिए दुबई में हैं, उन्होंने स्टैंड से एक बड़ा ही एक्साइटिंग वीडियो शेयर किया।

    पवेलियन में बैठे Yuzvendra Chahal का हसीना के साथ चल रहा था अलग मैच!
  • Mar 9, 2025 7:01 PM

    फिनाले से पहले ही Celebrity MasterChef के विनर का हुआ ऐलान?

    Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस वक्त शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शो को जल्द ही अपना विजेता मिल जाएगा। सेलिब्रिटी अब जजों को इंप्रेस करने और शो जीतने के लिए अपना अपना बेस्ट दे रहे हैं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का यह पहला सीजन है और लोग अपने पसंदीदा सितारों को रसोई में राज करते हुए देखना पसंद कर रहे हैं।

    फिनाले से पहले ही Celebrity MasterChef के विनर का हुआ ऐलान?
  • Mar 9, 2025 7:00 PM

    तलाक की खबरों के बीच उर्फी ने धनश्री को लेकर किया खुलासा

    Urfi Javed Supported Dhanashree Verma: एक्ट्रेस और फैशन इंफ्लुएंसर ऊर्फी जावेद ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की अफवाहों के बीच उनके सपोर्ट में सामने आने के बाद कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने उन्हें धन्यवाद दिया।

    तलाक की खबरों के बीच उर्फी ने धनश्री को लेकर किया खुलासा
  • Mar 9, 2025 7:00 PM

    Sunanda Sharma को परेशान करने वाले पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर को किया गया अरेस्ट

    Sunanda Sharma Controversy: मैड4म्यूजिक लेबल की मालिक संगीत निर्माता पिंकी धालीवाल को उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR के बाद पंजाब पुलिस (मटौर पुलिस स्टेशन) ने हिरासत में ले लिया है।

    Sunanda Sharma को परेशान करने वाले पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर को किया गया अरेस्ट
  • Mar 9, 2025 4:37 PM

    Michael Jackson की बेटी Paris Jackson ने दिखाई बेशर्मी

    Paris Jackson Outfit: पेरिस जैक्सन ने पेरिस फैशन वीक के दौरान स्टेला मेकार्टनी के वूमेंसवियर फॉल/विंटर 2025-2026 शो में अपने बोल्ड शीयर न्यूड गाउन के साथ सुर्खियां बटोरीं। जहां कुछ लोगों ने उनके बोल्ड फैशन चॉइस की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस आउटफिट ट्रोल किया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

    Michael Jackson की बेटी Paris Jackson ने दिखाई बेशर्मी
  • Mar 9, 2025 2:58 PM

    अफगानिस्तान में बेखौफ घूमती दिखीं अमेरिकी व्हिटनी राइट, पकड़ी जातीं तो होता ऐसा हाल

    ब्रिटनी रेन जो व्हिटनी राइट के नाम से मशहूर हैं उनकी हालिया अफगानिस्तान यात्रा ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। अफगानिस्तान में फिल्म में काम करने पर उन्हें मौत की सजा मिल सकती थी वहीं पकड़े जाने पर उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ जाता, लेकिन इसके बाद भी व्हिटनी राइट अफगानिस्तान गईं और पूरे शहर को घूमा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें से एक खास चर्चा का विषय बन गई है जिसमें वह AK 47 राइफल पकड़ी नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं कोई अनुमान लगता हुए कह रहा है कि वह तालिबान की सुरक्षा में यात्रा कर रही थीं।

  • Mar 9, 2025 2:13 PM

    IIFA 2025: अवॉर्ड फंक्शन में सज-धज के पहुंचीं Urfi Javed भड़की पैपराजी पर, कह दी थी ये बात...

    दरअसल उर्फी जावेद जैसे ही अपने नए आउटफिट के साथ आईफा अवॉर्ड में पहुंची हैं वहीं मौजूद एक पैपराजी ने उर्फी जावेद को चमगादड़ नाम से पुकारा, जो उर्फी जावेद को जरा भी पसंद नहीं आया। इसके बाद उर्फी पैपराजी पर भड़कना शुरू कर देती हैं। पैपराजी उर्फी जावेद से कहते हैं कि 'उड़ जाओ उड़ जाओ' तब उर्फी जावेद अपनी हील्स को पकड़ते हुए कहती हैं कि बस निकलने ही वाली है। उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Mar 9, 2025 1:15 PM

    पाकिस्तानी महिला ने डिवोर्स का मनाया जश्न, ऐसा डांस देख लोग बोले- इतना खुश तो लड़की शादी पर भी नहीं होती

    हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खास चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने तलाक का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। नेवी ब्लू कलर का शरार सूट पहने और सज-धज कर महिला अपने तलाक को सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। बता दें कि महिला का नाम Azima Ihsan है। अजीमा अपने इस वीडियो वीडियो के शेयर करने के साथ ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखती हैं। वह अपने इस सेलिब्रेशन से लोगों को एक संदेश देना चाहती हैं।

    पाकिस्तानी महिला ने डिवोर्स का मनाया जश्न, ऐसा डांस देख लोग बोले- इतना खुश तो लड़की शादी पर भी नहीं होती
  • Mar 9, 2025 11:57 AM

    IIFA 2025 Winner: इस एक्टर को मिला बेस्ट लीडिंग रोल मेल सीरीज का अवॉर्ड

    कई सीरीज ऐसी हैं जिसने फैन्स का दिल जीता है, लेकिन पंचायत उनमें से हटके है। पंचायत सीरीज के नए सीजन के स्ट्रीम होने का इंतजार फैन्स को रहता है। वहीं IIFA अवॉर्ड में बेस्ट लीडिंग रोल मेल सीरीज कैटेगरी के लिए पंचायत के सचिव जी जितेंद्र कुमार का नाम चुना गया।

  • Mar 9, 2025 11:15 AM

    करीना कपूर ने लगाया शाहिद कपूर को गले, सोशल मीडिया पर बनीं बातें तो एक्टर बोले- अरे हम इधर उधर...

    बता दें कि सालों बाद अपने फेवरेट एक्टर्स को देख फैन्स तो बहुत ही खुश हो गए। करीना आईं उन्होंने शाहिद को गले लगाया और लगातार उनसे ही बातें करती रहीं यह देखकर फैन्स इतने खुश हुए की वीडियो पर जमकर कमेंट्स करने लगे। किसी ने कमेंट करते हुए लिखा- आज भी ये जोड़ी बेस्ट है। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों को देखकर आज भी जब वी मेट की याद आती है।

    करीना कपूर ने लगाया शाहिद कपूर को गले, सोशल मीडिया पर बनीं बातें तो एक्टर बोले- अरे हम इधर उधर...
  • Mar 9, 2025 10:15 AM

    IIFA Winner List: इस हसीना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड

    बेस्ट लीडिंग रोग फीमेल का अवॉर्ड गया बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को उन्हें फिल्म दो पत्ती के लिए सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया था। कृति ने अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में कृति के अलावा काजोल भी थीं।

  • Mar 9, 2025 9:01 AM

    IIFA Winner Full List: IIFA में बजा पंचायत के सचिन जी का डंका

    आपको बता दें कि डिजिटल अवॉर्ड्स की शाम में पंचायत 3 खास सुर्खियों में रही। सीरीज के जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, दीपक मिश्रा उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए और डायरेक्शन के लिए सम्मानित किया गया था। वहीं दो पत्ती के लिए कृति सेनन और विक्रांत मैसी को सेक्टर 36 के लिए पुरस्कार मिला।

    IIFA Winner Full List: IIFA में बजा पंचायत के सचिन जी का डंका
  • Mar 9, 2025 7:53 AM

    Chhaava BOC: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' का राज, 23 वें दिन भी दनादन छाप रही है नोट

    वैसे तो विक्की कौशल की फिल्म छावा पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं और 23वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। फिल्म ने 23वें दिन 16.5 करोड़ रुपये का तबड़ा कलेक्शन किया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 508.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। (यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X