पवेलियन में बैठे Yuzvendra Chahal का हसीना के साथ चल रहा था अलग मैच! Vivek Oberoi ने खोल दी सारी पोल-पट्टी

Vivek Oberoi Shares Yuzvendra Chahal & RJ Mahvash Video: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय, जो इस वक्त भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल देखने के लिए दुबई में हैं, उन्होंने स्टैंड से एक बड़ा ही एक्साइटिंग वीडियो शेयर किया।
वीडियो में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश शामिल हैं, जो रविवार (9 मार्च) को एक साथ मैच का आनंद ले रहे थे। वीडियो में विवेक चहल के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ना होने के बावजूद भारत की जीत की संभावनाओं के बारे में आत्मविश्वास दिखाया।
यह भी पढ़ें- तलाक के कुछ ही दिनों बाद इस हसीना के साथ फिनाले का मजा लेते देखे Yuzvendra Chahal, जानिए कौन है RJ Mahvash
विवेक ने चहल से पूछा सवाल
विवेक ने क्रिकेटर से पूछा- "क्या लगता है युजी.. 251...इंडिया जीतेगी?" इस पर उन्होंने जवाब दिया, "आराम से भाई।" चहल के साथ मौजूद आरजे महविश वीडियो में मुस्कुराती हुई दिखाई दीं।
यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Urfi Javed ने Dhanashree Verma को लेकर किया खुलासा, कहा- 'मुझे थैंक्यू बोला'
विवेक ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह और उनका बेटा विवान चहल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। विवेक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "स्पिन मास्टर @yuzi_chahal23 हमारे बॉक्स में हैं, टीम इंडिया के लिए जीत की एनर्जी बिखेर रहे हैं, हमारे साथ एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं! इतने सारे युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद भाई।"
यह भी पढे़ें- Sunanda Sharma को परेशान करने वाले पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर को किया गया अरेस्ट, सिंगर ने CM से लगाई गुहार
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा है। मैच के दौरान सभी की निगाहें टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर टिकी हैं, जो प्रतिष्ठित चैंपियंस ट्रॉफी जीतेंगे। इस बीच, क्रिकेट के प्रति विवेक का प्यार किसी से छिपा नहीं है।
यह भी पढ़ें- फिनाले से पहले ही Celebrity MasterChef के विनर का हुआ ऐलान? कभी चखने लायक नहीं थी डिश और अब...
25 फरवरी को दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान विवेक भी एक्साइटेड दर्शकों में शामिल थे। बाप-बेटे की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट जर्सी पहनकर गर्व से "इंडिया इंडिया" का नारा लगाते हुए भीड़ में खुद को डुबो लिया था।
यह भी पढ़ें- Michael Jackson की बेटी Paris Jackson ने दिखाई बेशर्मी, बिना अंडरगार्मेंट इवेंट में पहनी ट्रांसपैरेंट ड्रेस


Click it and Unblock the Notifications











