Sunanda Sharma को परेशान करने वाले पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर को किया गया अरेस्ट, सिंगर ने CM से लगाई गुहार

Sunanda Sharma Controversy: मैड4म्यूजिक लेबल की मालिक संगीत निर्माता पिंकी धालीवाल को उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR के बाद पंजाब पुलिस (मटौर पुलिस स्टेशन) ने हिरासत में ले लिया है।
सुनंदा शर्मा ने लगाए आरोप
गिरफ्तारी पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल के डायरेक्शन के बाद हुई, जिन्होंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लगाए गए गंभीर आरोपों के जवाब में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया था। सुनंदा ने धालीवाल पर असॉल्ट का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सालों तक उनके पेमेंट को रोके रखा। उन्हें कंपनी से बांधे रखा और उन्हें दबाव में रखा।
सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ये बात
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक कड़े शब्दों वाले बयान में सिंगर ने साफ किया कि वह एक आजाद कलाकार हैं और कुछ लोगों से बंधकर काम नहीं करना चाहती हैं। सुनंदा शर्मा ने कहा, "ये दावे पूरी तरह से झूठे, धोखाधड़ी वाले और कानूनी रूप से निराधार हैं।" उन्होंने वॉर्निंग दी कि उनके साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने या उनके प्रोफेशनल काम में इंटरफेयर करने की कोशिश करने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप, एक्ट्रेस को बताया 'बेहद घमंडी'
सुनंदा के बयान में कहा गया है, "मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मैं एक आजाद कलाकार हूं और मैंने किसी भी शख्स या संस्था को अपने प्रोफेशनल काम, परफॉर्मेंस या कोलैब पर स्पेशल राइट्स नहीं दिए हैं। कोई भी व्यक्ति, कंपनी या संगठन ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं के साथ जुड़कर अपने जोखिम पर ऐसा कर रहा है। मैं ऐसे लोगों या संस्थाओं के माध्यम से किए गए किसी भी सौदे के लिए जिम्मेदार नहीं हूं।"
यह भी पढ़ें- Michael Jackson की बेटी Paris Jackson ने दिखाई बेशर्मी, बिना अंडरगार्मेंट इवेंट में पहनी ट्रांसपैरेंट ड्रेस
इसमें आगे कहा गया है, "इसके अलावा, मैं उन सभी लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं, जिनसे ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं ने संपर्क किया है या जिनके पास इस तरह की गलत बयानी के बारे में कोई जानकारी है, वे तुरंत नीचे दिए गए ईमेल पते पर मुझे इसकी सूचना दें। मेरे साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने या मेरे प्रोफेशनल कामों में इंटरफेयर करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
यह भी पढ़ें- फिनाले से पहले ही Celebrity MasterChef के विनर का हुआ ऐलान? कभी चखने लायक नहीं थी डिश और अब...
सुनंदा ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपना दर्द बयान किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से एक नागरिक के रूप में उनके अधिकारों की रक्षा करने की रिक्वेस्ट करते हुए कहा, "एक युवा कलाकार के रूप में, मैं ज्यादा सफलता हासिल कर सकती हूं और पंजाब के इस महान राज्य का नाम रोशन कर सकती हूं। कुछ लालची और नीच लोगों को, जिनके पास कोई नैतिकता नहीं है और जो कानून का सम्मान नहीं करते हैं, राज्य और उसके लोगों की प्रगति के रास्ते में न आने दें।"
यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Urfi Javed ने Dhanashree Verma को लेकर किया खुलासा, कहा- 'मुझे थैंक्यू बोला'
कौन हैं सुनंदा शर्मा
सुनंदा को उनके लोकप्रिय पंजाबी ट्रैक जैसे 'मम्मी नू पसंद', 'पटाके', 'जानी तेरा ना', 'दूजी वार प्यार' और 'मोरनी' के लिए जाना जाता है। उनके धाकड़ आवाज और करिश्माई प्रेजेंस ने उनके फैंस की एक बड़ी संख्या को आकर्षित किया है।


Click it and Unblock the Notifications











