तलाक की खबरों के बीच Urfi Javed ने Dhanashree Verma को लेकर किया खुलासा, कहा- 'मुझे थैंक्यू बोला'

Urfi Javed

Urfi Javed Supported Dhanashree Verma: एक्ट्रेस और फैशन इंफ्लुएंसर ऊर्फी जावेद ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की अफवाहों के बीच उनके सपोर्ट में सामने आने के बाद कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने उन्हें धन्यवाद दिया।

उर्फी ने धनश्री को किया सपोर्ट

आपको बता दें कि जनवरी 2024 में ऊर्फी ने अलगाव के मामलों में महिलाओं को गलत तरीके से निशाना बनाए जाने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किसी का जिक्र नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप, एक्ट्रेस को बताया 'बेहद घमंडी'

उर्फी ने अपना एक्सपीरिएंस किया शेयर

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पॉडकास्ट के दौरान होस्ट होस्ट ने युजवेंद्र और धनश्री को लेकर विवाद को उठाया। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को ऑनलाइन ट्रोलिंल और उनके सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स की बाढ़ पर बात की तो ऊर्फी ने अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- फिनाले से पहले ही Celebrity MasterChef के विनर का हुआ ऐलान? कभी चखने लायक नहीं थी डिश और अब...

धनश्री ने उर्फी का शुक्रिया किया अदा

उन्होंने खुलासा किया, "मैंने उनके सपोर्ट में एक स्टोरी पोस्ट की थी क्योंकि मुझे लगा कि उनके साथ बहुत गलत बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने मुझसे कॉन्टैक्ट किया और सपोर्ट के लिए मुझे धन्यवाद दिया, क्योंकि वह बहुत मुश्किल समय से गुजर रही थीं।"

यह भी पढ़ें- Michael Jackson की बेटी Paris Jackson ने दिखाई बेशर्मी, बिना अंडरगार्मेंट इवेंट में पहनी ट्रांसपैरेंट ड्रेस

उर्फी के पोस्ट के बारे में

आपको बता दें, उस समय ऊर्फी ने उन लोगों को ट्रोल किया था जो तलाक के लिए केवल 'महिलाओं' को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दावा किया गया था कि धनश्री ने चहल की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- जब होली में सबके सामने गौरी संग रोमांटिक हो गए Shah Rukh Khan, सबके सामने रंगीन पानी के टब में फेंका!

इस पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने लिखा था- "हर बार जब कोई क्रिकेटर टूटता है या तलाक लेता है, तो महिला को चारों तरफ से कोसा जाता है, सिर्फ इसलिए कि हमारे दिमाग में हमारा क्रिकेटर हमारा हीरो होता है। हममें से किसी को भी नहीं पता कि दोनों के बीच या यहां तक ​​कि नताशा और हार्दिक के मामले में क्या हुआ था, लेकिन लोगों के लिए जाहिर तौर पर महिलाओं की ही गलती होती है।"

उन्होंने धनश्री का समर्थन करते हुए कहा- "ओह और वह समय मत भूलना जब अनुष्का को विराट के खराब परफॉर्मेंस के लिए दोषी ठहराया गया था। याद है? तो हमेशा महिला को ही पुरुष के काम के लिए दोषी ठहराया जाता है? ये पूरी तरह से काम करने वाले और दिमाग वाले मर्द हैं जो जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं।"

तलाक को लेकर पुष्टि नहीं

आपको बता दें, ना तो धनश्री और ना ही चहल ने अभी तक अपने तलाक की खबरों की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसी भी अफवाहें उड़ी थीं कि चहल मशहूर आरजे महविश के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, 10 जनवरी को उन्होंने साफ किया कि वह क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही हैं।

कैसे हुई थी धनश्री और चहल की मुलाकात

धनश्री, जो डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे वह एक एपिसोड में चहल से मिलीं। उन्होंने कहा, "लॉकडाउन के दौरान, क्रिकेटर मैच ना होने से निराश थे। एक दिन, युजी ने मेरे वीडियो देखने के बाद फैसला किया कि वह डांस सीखना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे कॉन्टैक्ट किया और मैं उन्हें सिखाने के लिए तैयार हो गई।" धनश्री और चहल ने उसी साल दिसंबर 2020 में शादी कर ली।

More from Filmibeat

Read more about: uorfi javed dhanashree verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X