Michael Jackson की बेटी Paris Jackson ने दिखाई बेशर्मी, बिना अंडरगार्मेंट इवेंट में पहनी ट्रांसपैरेंट ड्रेस

Paris Jackson Outfit: पेरिस जैक्सन ने पेरिस फैशन वीक के दौरान स्टेला मेकार्टनी के वूमेंसवियर फॉल/विंटर 2025-2026 शो में अपने बोल्ड शीयर न्यूड गाउन के साथ सुर्खियां बटोरीं। जहां कुछ लोगों ने उनके बोल्ड फैशन चॉइस की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस आउटफिट ट्रोल किया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
पेरिस का आउटफिट
पेरिस जैक्सन के आउटफिट की बात करें तो उनका गाउन ऑफ-शोल्डर था और उस पर लंबी स्लीव्स थी, जिसे शीयर फैब्रिक से बनाया गया था। इसमें एक पतली ट्रेन के साथ एक स्लीक, स्ट्रेट सिल्हूट था जो एक पतला, सॉलिड पैनल मिडसेक्शन से होकर गुजरा।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
पेरिस जैक्सन की यह ड्रेस जल्दी ही ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेढंगा माना और तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- 'इससे घटिया और कुछ नहीं हो सकता है'। एक और यूजर ने कमेंट किया- 'इस ड्रेस को देखकर आत्म-सम्मान अब दरवाजे से बाहर चला गया है।'
यह भी पढ़ें- Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप, एक्ट्रेस को बताया 'बेहद घमंडी'
पेरिस ने दिया ये जवाब
ट्रोलिंग से बेपरवाह पेरिस ने अपने विचार व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उन्होंने लिखा-
"स्टेला मेकार्टनी शो के लिए मेरे आउटफिट की पसंद को लेकर मुझे बहुत सारे रिव्यूज मिले हैं...मैं बस यह बताना चाहती हूं कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। मुझे समझ में नहीं आता कि मानव शरीर को लेकर लोगों के अंदर इतना ज्यादा डिसकंफर्ट क्यों है?"
यह भी पढ़ें- होली विश करने के चक्कर में बुरी तरह से ट्रोल हुई थीं Malaika Arora, जोश-जोश में वीडियो में दिखाई थी ये चीज
उन्होंने आगे जोर दिया, "यह सिर्फ एक शरीर है। एक इंसान पर, जो कि असल में एक जानवर है। हम हर समय दूसरे नग्न जानवरों को देखते हैं। हमारे पास भी शरीर हैं। यह इतनी बड़ी बात नहीं है, यह सिर्फ निप्पल ही तो हैं। यह सिर्फ एक शरीर का हिस्सा है।"
कौन हैं पेरिस जैक्सन?
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पेरिस जैक्सन अपने समय के फेमस सिंगर डांसर माइकल जैक्सन की इकलौती बेटी हैं। वो माइकल और डेबी की बेटी हैं। 1998 में जन्मीं पैरिस बतौर मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर के रूप में काम करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











