IIFA 2025 Winner List: IIFA में बजा पंचायत के सचिव जी का डंका, जानें किसे मिला कौन का अवॉर्ड

IIFA Winner Full List: पिंकसिटी के नाम से मशहूर जयपुर में 8 मार्च को IIFA का भव्य आयोजन रखा गया। इवेंट का पहला दिन डिजिटल सितारों के नाम रहा। बता दें कि इस खास मौके पर तमाम सितारों को सम्मानित किया गया था। वहीं IIFA सेगमेंट को शोभा डिजिटल रियल्टी अवॉर्ड्स नाम दिया गया। इस खास मौके पर कई ओटीटी फिल्मों और वेब सीरीज को अवॉर्ड मिला।
आपको बता दें कि डिजिटल अवॉर्ड्स की शाम में 'पंचायत 3' खास सुर्खियों में रही। सीरीज के जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, दीपक मिश्रा उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए और डायरेक्शन के लिए सम्मानित किया गया था। वहीं 'दो पत्ती' के लिए कृति सेनन और विक्रांत मैसी को 'सेक्टर 36' के लिए पुरस्कार मिला।
ओटीटी फुल विनर लिस्ट
बेस्ट फिल्म- अमर सिंह चमकीला
बेस्ट लीडिंग रोग फीमेल- कृति सेनन (दो पत्ति)
बेस्ट लीडिंग रोल मेल- विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
बेस्ट डायरेक्टर फिल्म- इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- अनुप्रिया गोयंका (बर्लिन)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- दीपक डोबरियाल
बेस्ट ओरिजनल फिल्म - दो पत्ती
बेस्ट सीरीज - पंचायत 3
बेस्ट लीडिंग रोग फीमेल सीरीज - श्रेया चौधरी (बैंडिश बंडित 2)
बेस्ट लीडिंग रोल मेल सीरीज- जितेंद्र कुमार (पंचायत 3)
बेस्ट डायरेक्टर सीरीज- दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत 3)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल सीरीज- संजीदा शेख (हीमामंडी: द डायमंड बाजार)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल सीरीज- फैसल मलिक (पंचायत 3)
बेस्ट ओरिजनल सीरीज- कोटा फैक्ट्री सीजन 3
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री सीरीज- यो यो हनी सिंह फेमस
बेस्ट नॉन स्क्रिप्टेड सीरीज- फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड लाइफ
9 मार्च को सजेगी सितारों की शाम
बता दें कि 8 मार्च को डिजिटल शाम के बाद अब 9 मार्च को सिल्वर स्क्रीन की फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि IIFA के इस शानदार इवेंट को करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, बॉबी देओल, माधुरी दीक्षित, समेत अन्य कलाकार भी इस इवेंट में दस्तक देकर इवेंट में जान डाल देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











