Bollywood Hindi Highlights: दीपिका ने खरीदा 17 करोड़ का फ्लैट, हिमेश रेशमिया के पिता का निधन

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 19 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

मां बनने के एक हफ्ते बाद ही अब दीपिका पादुकोण ने एक नया घर खरीदा है। ये घर उनकी सास अंजू भावनानी के बांद्रा वाले अपार्टेमेंट के करीब है जिसमें उनकी बेटी रितिका अपने पति जुगजीत सिंह भावनानी के साथ किराए पर रहती हैं। दीपिका पादुकोण का ये नया अपार्टपेंट सागर रेशम कॉर्पोरेटिंग हाउसिंग सोसाइटी में है। इस सोसाइटी में 4 बीएचके और 5 बीएचके अपार्टमेंट शामिल हैं। दीपिका का फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। Zapkey.com की मानें तो इस प्रॉपर्टी के लिए एक्ट्रेस ने 1.07 करोड़ रुपए स्टैम्प ड्यूटी भरी है और 30,000 रजिस्ट्रेशन के लिए अदा किए हैं।

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के घर मातम पसर गया है। हिमेश ने अपने पिता को खो दिया है। ऐसे में उनका परिवार सदमे में है। हिमेश रेशमिया के पिता और संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का बीती रात निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि कोकिलाबेन अस्पताम में 18 सितंबर की रात 8.30 बजे उनकी मौत हुई। उनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जाएगा।

LIVE Feed
  • Sep 19, 2024 4:17 PM

    गाने की शूटिंग दौरान नशे में धुत थे आमिर खान? अर्चना पूरन सिंह ने 28 साल बाद खोला राज!

    अर्चना ने कहा, ''ऐसा मैने सुना है, मेरा कमरा उनके बाजू वाला कमरा था। मेरे सामने तो उसने नहीं पी लेकिन मेरा मानना है कि उसने ऐसा करके एक्सपेरीमेंट किया था। वो इस एक्सपेरीमेंट से खुश नहीं था लेकिन उसने किया था। मैं इस फिल्म के लिए इसलिए खुश थी कि मैं इसके लिए फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हुई थी सपोर्टिंग एक्टर के लिए। वो मेरा पहला और और आखिरी नॉमिनेशन था। वो भी मुझे मिला नहीं था।''

  • Sep 19, 2024 4:08 PM

    Haryanvi Song: सपना चौधरी का कमरतोड़ डांस देख भीड़ का फिसला मन, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

    आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही महेश भट्ट ने इस बात की घोषणा की थी कि सपना चौधरी की कहानी पर आधारित एक फिल्म बनाई जा रही है। इसके बाद से ही सपना चौधरी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ रही है और आपको बता दें कि यूट्यूब पर तो वह हमेशा बवाल मचाती ही रहती हैं।

  • Sep 19, 2024 3:34 PM

    सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज डेट का ऐलान, धुआं धुआं हो जाएगा बॉक्स ऑफिस!

    स्टूडियो ग्रीन ने सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' का रोमांचक पोस्टर जारी किया है, जिसमें रिलीज़ डेट की घोषणा की गई है। यह फिल्म 14 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर आएगी। 'कंगुवा' के निर्माताओं ने दर्शकों को एक बेहतरीन ट्रेलर दिखाया है, जिसने उच्च मानक स्थापित कर दिए हैं, जिससे फैंस फिल्म की पूरी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

  • Sep 19, 2024 3:11 PM

    बुर्के में 7444 नंबर की स्कूटी से आई महिला, मॉर्निंग वॉक कर रहे सलीम खान से बोली- 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजू'

    सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान जब बेंच पर बैठे आराम कर रहे थे उसी समय गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था। उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला भी बैठी थी। महिला ने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूटी वाले शख्स और महिला को हिरासत में लिया है।

  • Sep 19, 2024 2:19 PM

    इंटरव्यू देते-देते Sana Khan का निकल गया रोना

    Sana Khan On Her Bold Look: सना खान, जिन्होंने चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहकर धर्म की राह पकड़ ली और फिर उसे खुशी-खुशी जी भी रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात कही और उन्होंने उन रोल्स के बारे में भी बात की, जिसके लिए उन्हें बोल्ड लुक अपनाना पड़ा।

    इंटरव्यू देते-देते Sana Khan का निकल गया रोना
  • Sep 19, 2024 2:18 PM

    करीना कपूर की फिल्म का हुआ बुरा हाल, छठे दिन लाखों में सिमटी मूवी

    The Buckingham Murders box office collection day 6: बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में एक नए अवतार में नजर आईं। 'द बकिंघम मर्डर्स' में उन्होने काफी सीरियस रोल अदा किया। लेकिन ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है और छठे दिन तो फिल्म का हाल और भी बुरा हो गया।

    करीना कपूर की फिल्म का हुआ बुरा हाल, छठे दिन लाखों में सिमटी मूवी
  • Sep 19, 2024 2:17 PM

    Aadesh Shrivastava की पत्नी का Shah Rukh पर आरोप

    Vijayta Pandit Blames Shah Rukh Khan: साल 2015 में देश के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का देहांत हो गया था। वो कैंसर से जूझ रहे थे थे और 51 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। अब सिंगर की पत्नी विजेता पंडित ने बताया कि आदेश के जाने के बाद कैसे उनका औ उनके बेटे का जीवन चल रहा है।

    Aadesh Shrivastava की पत्नी का Shah Rukh पर आरोप
  • Sep 19, 2024 2:16 PM

    कानों-कान किसी को नहीं लगने दी खबर, अब अचानक से हसीना ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

    Sana Sayyad Baby Bump: कुंडली भाग्य में अपने रोल के लिए मशहूर लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस सना सैयद ने बुधवार (18 सितंबर) को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

    कानों-कान किसी को नहीं लगने दी खबर, अब अचानक से हसीना ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप
  • Sep 19, 2024 2:15 PM

    Himesh Reshamiya के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, 87 साल की उम्र में हुआ पिता का निधन

    Himesh Reshamiya Father Dies: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के घर मातम परस गया है। बुधवार रात उनके पिता का निधन हो गया। हिमेश रेशमिया के पिता ने 87 साल की उम्र में अपने प्राण त्यागे हैं। सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया वहीं उनका स्वर्गवास हुआ।

    Himesh Reshamiya के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, 87 साल की उम्र में हुआ पिता का निधन
  • Sep 19, 2024 2:14 PM

    Hrithik Roshan और Sussanne Khan के तलाक के पीछे की असली कहानी आई सामने

    Zayed Khan On Hrithik Roshan Sussanne Khan divorce: ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था। 13 साल से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद, उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। उनके दो बच्चे हैं - रिहान और ऋदान और तलाक के बाद दोनों ने दोस्त बनकर अपने बच्चों को पाला है।

    Hrithik Roshan और Sussanne Khan के तलाक के पीछे की असली कहानी आई सामने
  • Sep 19, 2024 11:15 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की 'सिटाडेल 2' की शूटिंग

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सुपरहिट शो 'सिटाडेल' के सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है।

  • Sep 19, 2024 11:14 AM

    'तुम्बाड' का कलेक्शन

    सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' ने दोबारा रिलीज होने के बाद केवल 5 दिनों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने री-रिलीज के बाद अब तक 10.69 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

  • Sep 19, 2024 11:14 AM

    फवाद खान की 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' भारत में होगी रिलीज

    फवाद खान और माहिरा खान की सुपरहिट फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' 2 अक्टूबर को भारत में रिलीज होगी। बता दें कि पाकिस्तान में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

  • Sep 19, 2024 11:13 AM

    नहीं पोस्टपोन होगी 'सिंघम अगेन'

    अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम अगेन' पोस्टपोन नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 1 नवंबर को ही बॉक्स ऑफिस पर उतरेगी।

  • Sep 19, 2024 11:13 AM

    'कॉल मी बे 2' हुआ अनाउंस

    अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। अब मेकर्स ने इस शो के दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट किया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

  • Sep 19, 2024 11:12 AM

    श्रीनगर में रिलीज होगी 'हैदर'

    आईनॉक्स श्रीनगर के मालिक विकास धर ने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' 20 सितंबर को श्रीनगर में रिलीज होगी।

  • Sep 19, 2024 11:12 AM

    शुरू हुई 'युध्रा' की एडवांस बुकिंग

    सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'युध्रा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 20 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

  • Sep 19, 2024 11:10 AM

    'तुम जो मिले हो' गाना हुआ रिलीज

    राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का गाना 'तुम जो मिले हो' रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X