इंटरव्यू देते-देते Sana Khan का निकल गया रोना, कहा- 'शैतान ने कब मुझे नंगा कर दिया, पता नहीं चला'

Sana Khan

Sana Khan On Her Bold Look: सना खान, जिन्होंने चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहकर धर्म की राह पकड़ ली और फिर उसे खुशी-खुशी जी भी रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात कही और उन्होंने उन रोल्स के बारे में भी बात की, जिसके लिए उन्हें बोल्ड लुक अपनाना पड़ा।

Rubina Dilaik के पॉडकास्ट में रखी अपनी बात

हाल ही में रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट शो में सना खान ने अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने स्ट्रगल और उन जरूरी पलों के बारे में खुलकर बात की, जिन्होंने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

Sana Khan ने कहा- 'शैतान ने कब मुझे नंगा कर दिया'

पॉडकास्ट में, सना खान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने समय के दौरान बोल्ड कपड़ों के बारे में भी जिक्र किया उन्होंने अपने पहनावे को याद करते हुए कहा, "मैं अपने आप से सवाल करने लग गई कि मैं खुश क्यों नहीं हूं। फुल स्लीव्स से बैकलेस तक का मेरा सफर, मुझे पता ही नहीं लगा कि शैतान ने एक महिला के तौर पर मुझे नंगा कब कर दिया।"

Sana Khan ने पति की तारीफ की

सना खान ने आगे बताया- "सलवार कमीज पहनकर, तेल लगाकर कॉलेज जाने वाली लड़की, मैं इस शॉर्ट स्कर्ट, बैकलेस स्टेज पर कब पहुंच गई, ये सोच के मुझे रोना आ गया।" इस दौरान सना ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि वह कोयले की खान में हीरा हैं।

रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में, सना ने इस्लाम को पूरी तरह से अपनाने के पीछे के कारणों पर भी चर्चा की, इस बात पर जोर देते हुए कि कैसे इस धर्म के रास्ते ने उन्हें परपस और क्लैरिटी दी है। उन्होंने अपने जीवन पर अपने विश्वास के गहरे प्रभाव के बारे में बात की, जिसने उन्हें शोबिज की दुनिया में सालों तक खोए रहने के बाद एक दिशा पाने में मदद की।

Read more about: sana khan rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X