Himesh Reshamiya के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, 87 साल की उम्र में हुआ पिता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Himesh Reshamiya Father Dies: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के घर मातम परस गया है। बुधवार रात उनके पिता का निधन हो गया। हिमेश रेशमिया के पिता ने 87 साल की उम्र में अपने प्राण त्यागे हैं। सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया वहीं उनका स्वर्गवास हुआ।
बीती रात 8.30 बजे हुआ निधन
हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का बुधवार, 18 सितंबर को रात 8:30 बजे निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर को मुंबई के जुहू में किया जाएगा। रेशमिया परिवार जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को घर ले आएगा।
कोकिलाबेन अस्पताल में हुए थे भर्ती
विपिन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह सांस लेने में तकलीफ और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। परिवार की करीबी दोस्त वनिता थापर ने इस खबर की पुष्टि की। वनिता ने कहा, "हां, उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। वह कोकिलाबेन में थे और बुधवार रात 8.30 बजे उनका निधन हो गया।"
उन्होंने बताया- "मैं एक फैमिली फ्रेंड हूं, परिवार की तरह। मैं उन्हें तब से पापा कहती थी जब वह टीवी सीरियल बना रहे थे। बाद में वह म्यूजिक डायरेक्टर बन गए और फिर हिमेश ने उनके नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया। हम दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता है। न्यूमरोलोजिस्ट अनूप सिंह और मैं भी उनके बहुत करीब थे," वनिता ने कहा। विपिन का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में होगा।
जब हिमेश ने अपने पिता के बारे में बात की
2021 में, हिमेश ने इंडियन आइडल 12 पर अपने पिता के बारे में बात की। उन्होंने तब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनके पिता ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर और किशोर कुमार के साथ एक गाना बनाया था जो कभी रिलीज नहीं हुआ। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, "मेरे पिता विपिन रेशमिया ने कुछ साल पहले महान लताजी और किशोर कुमार जी द्वारा गाया गया एक खूबसूरत ट्रैक बनाया था। दुर्भाग्य से, यह तब रिलीज नहीं हो सका।"
उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि यह अब तक की सबसे बेहतरीन क्लासिक धुनों में से एक है, जो सभी म्यूजिक प्रेमियों के लिए बाजार में आनी चाहिए और मैं जल्द ही इस गाने को बाजार में लाऊंगा, मेरे पिताजी ने इसे बहुत प्यार से तैयार किया था और मुझे खुशी है कि यह गाना जल्द ही आप सभी के लिए आएगा, जब यह आए और आप इसे सुनें तो इसे अपना सारा प्यार दें, हमने इस हफ्ते किशोर कुमार 100 गाने विशेष के लिए शूटिंग की और #indianidol के बहुत प्रतिभाशाली गायकों ने हमेशा की तरह खूबसूरती से गाया, ढेर सारा प्यार।"


Click it and Unblock the Notifications











