कानों-कान किसी को नहीं लगने दी खबर, अब अचानक से हसीना ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप, पति ने भी किया खूब लाड़

Sana Sayyad Baby Bump: कुंडली भाग्य में अपने रोल के लिए मशहूर लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस सना सैयद ने बुधवार (18 सितंबर) को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस का बड़ा सा बेबी बंप
पिछले कुछ महीनों से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं, हालांकि, सना हमेशा इस बारे में चुप रहीं। अब, सना ने अपने पति इमाद शम्सी के साथ कई तस्वीरों में गर्व से अपना बेबी बंप दिखाया। ऑफ-व्हाइट आउटफिट पहने कपल तस्वीरों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan और Sussanne Khan के तलाक के पीछे की असली कहानी आई सामने, एक्टर के एक्स साले ने खोली पोल
सना ने दिल को छू लेने वाली तस्वीरों को कैप्शन दिया, "जीन्स का एक नया पेयर जैसा तो कुछ नहीं है!!! बस हमारा छोटा सा चमत्कार आने वाला है।" तस्वीरों के एक और सेट में सना के पति उनके बेबी बंप को सहलाते और चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस मैटरनिटी फोटोशूट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस चुनी थी।
प्रेग्नेंसी की वजह से छोड़ा शो
सना द्वारा इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करने के तुरंत बाद, सेलेब्स की बधाइयों का तांता ही लग गया। आपको बता दे, मई 2024 में एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय, जिन्हें शो इमली में भी देखा गया था, उन्होंने कुंडली भाग्य में सना की जगह ली। उस समय, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सना ने अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो को अलविदा कह दिया था, लेकिन एक्ट्रेस ने रिपोर्ट्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
यह भी पढ़ें- Himesh Reshammiya के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, 87 साल की उम्र में हुआ पिता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
कॉलेज के साथी हैं सना और इमाद
कपल के बार में बात करें तो सना और इमाद ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। वे कॉलेज के दोस्त थे। अपने पूरे करियर के दौरान, सना कई सफल शो का हिस्सा रही हैं, जिनमें एमटीवी स्प्लिट्सविला, दिव्य दृष्टि और स्पाई बहू शामिल हैं। वह एक जनरेशन लीप के बाद कुंडली भाग्य में शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार निभाया।


Click it and Unblock the Notifications











