Hrithik Roshan और Sussanne Khan के तलाक के पीछे की असली कहानी आई सामने, एक्टर के एक्स साले ने खोली पोल

Zayed Khan On Hrithik Roshan Sussanne Khan divorce: ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था। 13 साल से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद, उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। उनके दो बच्चे हैं - रिहान और ऋदान और तलाक के बाद दोनों ने दोस्त बनकर अपने बच्चों को पाला है।
Zayed Khan ने खुलकर बात की
ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और जब भी जरूरत होती है, हमेशा एक-दूसरे साथ खड़े रहते हैं। ऋतिक रोशन और सुजैन खान को एक-दूसरे के मौजूदा पार्टनर के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है। अब, एक हाालिया इंटरव्यू में, जाएद खान ने ऋतिक और सुजैन के तलाक के पीछे के कारण के बारे में खुलकर बात की है।
तलाक का परिवार पर नहीं पड़ा ज्यादा असर
सुभोजित घोष के साथ एक इंटरव्यू में, जाएद खान ने बताया कि क्या ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद हुई ट्रोलिंग से परिवार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोटी चमड़ी रखने की जरूरत है और परिवार को एक-दूसरे को इमोशनली सपोर्ट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमारा परिवार एक चट्टान की तरह है। हममें से किसी के साथ कुछ भी हो सकता है, यह किसी के साथ भी हो सकता है।"
Zayed Khan ने बताई तलाक की वजह
जाएद खान ने तलाक के लिए मुंबई शहर को जिम्मेदार ठहराया। जाएद खान ने कहा कि शहर में बहुत सी चीजें डिस्ट्रैक्ट करने वाली हैं इस वजह से कई शादियों का टिक पाना मुश्किल है। सिर्फ शादियों के लिए ही नहीं, बल्कि परिवारों का भी टिक पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों को समझदारी से देखा जाना चाहिए और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार कभी भी एक-दूसरे के बारे में बुरा नहीं बोलते, चाहे कुछ भी हो जाए।
परिवार है काफी मॉडर्न
जाएद खान ने अपने परिवार के बारे में बात की और बताया कि हमारा परिवार काफी मॉडर्न है। उन्होंने कहा कि "जिम्मेदारियां इन सबसे ऊपर और परे हैं। हम एक बहुत ही खुले विचारों वाला परिवार हैं, जब तक आपके अंदर एक-दूसरे के लिए सम्मान है। हम इस भावना को ना केवल खुद में, बल्कि अपने बच्चों में भी विकसित करते हैं।"
जाएद खान ऋतिक रोशन के साथ एक बेहतरीन रिश्ता शेयर करते हैं। वह उन्हें अपना 'भाई' कहते हैं। आपको बता दें, जाएद ने अक्सर बताते हैं कि जब भी उन्हें कोई जरूरी काम करना होता है तो वह ऋतिक रोशन से सलाह लेते हैं। उन्होंने ऋतिक को एक शानदार इंसान भी कहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें जाएद खान सुजैन खान के सगे भाई हैं और कभी ऋतिक के साले साहब भी लगते थे।


Click it and Unblock the Notifications













