Aadesh Shrivastava की पत्नी का Shah Rukh पर आरोप, बोलीं-'मरने से एक दिन पहले पति ने मांगी थी मदद, लेकिन अब ..'

Shah Rukh Khan

Vijayta Pandit Blames Shah Rukh Khan: साल 2015 में देश के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का देहांत हो गया था। वो कैंसर से जूझ रहे थे थे और 51 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। अब सिंगर की पत्नी विजेता पंडित ने बताया कि आदेश के जाने के बाद कैसे उनका औ उनके बेटे का जीवन चल रहा है।

विजेता ने शाहरुख पर लगाए इल्जाम

विजेता पंडित ने हाल ही बताया कि वह अपने बेटे अवितेश श्रीवास्तव की मदद के लिए काफी समय से शाहरुख खान से कॉन्टैक्टर करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन कोई मदद नहीं हो पाई। हाल ही में लेहरन रेट्रो के साथ बातचीत में आदेश श्रीवास्तव की पत्नी विजेता ने कहा कि उनके बेटे अवितेश ने म्यूजिक में कड़ी मेहनत की है और एकॉन और फ्रेंच मोंटाना जैसे कलाकारों के साथ रिकॉर्डिंग भी की है।

'आदेश ने शाहरुख से मांगी थी मदद'

हालांकि, विजेता इस बात से दुखी हैं कि इंडस्ट्री ने उनके बेटे को कोई सपोर्ट या गाइडेंस नहीं दिया है। बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि जब आदेश श्रीवास्तव अस्पताल में थे, तो शाहरुख उनसे मिलने आते थे। अपनी मौत से एक दिन पहले, आदेश ने शाहरुख का हाथ पकड़ा और उन्होंने अवितेश की ओर इशारा करते हुए इशारा किया कि वह उसे अपने पीछे ले जाएं। ताकि अवितेश की जिंदगी संवर जाए।

बेटे को दिया नंबर लग नहीं रहा

विजेता ने आगे कहा कि वह आदेश की मौत के बाद शाहरुख खान से कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही हैं क्योंकि उनके बेटे को दिया गया नंबर काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि शाहरुख को यह एहसास हो कि वह आदेश के करीबी दोस्त थे और उन्हें उस समय उनके सपोर्ट की जरूरत थी। विजेता अपने परिवार के भविष्य के लिए अपने बेटे की मदद चाहती हैं और उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके पास इस वक्त कमाई का कोई साधन नहीं है।

विजेता ने अपने बेटे को बताया टैलेंटेड

विजेता ने कहा कि उनके बेटे अवितेश श्रीवास्तव भी एक टैलेंटेड एक्टर हैं और शाहरुख अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए उनके लिए एक फिल्म बना सकते हैं। उन्होंने अपने बेटे की आने वाली ओटीटी फिल्म 'सर एक फ्राइडे' में की गई मेहनत के बारे में बात की। विजेता पंडित ने कहा कि उनके भाइयों, म्यूजिक कंपोजर जतिन-ललित ने शाहरुख की सफलता में अहम योगदान दिया क्योंकि उन्होंने उन्हें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, राजू बन गया जेंटलमैन, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में हिट गाने दिए। इसलिए विजेता पंडित का मानना है कि शाहरुख को अब जरूरत के समय में उनके परिवार की कुछ सहायता करनी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X