..................... bollywood news in hindi live updates 19 March yodha bo collection Yeh Rishta Kya Kehlata Hai update - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: 'योद्धा' का मंडे टेस्ट में हुआ बुरा हाल, टीवी शो रातों-रात निकाल गए एक्टर्स

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 19 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा डायरेक्टेड मूवी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म जिसमें दिशा पाटनी भी हैं, उन्होंने धीमी शुरुआत की लेकिन पहले तीन दिनों में इसमें ग्रोथ देखी गई। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई में पहली बड़ी गिरावट देखी गई।

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा-स्टारर फिल्म सोमवार के टेस्ट में फेल हो गई और अनुमान है कि यह सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी। तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले और दूसरे दिन योद्धा ने 4.1 करोड़ और 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19 करोड़ रुपये हो गया है।

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मेकर्स ने एक झटके में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे की छुट्टी कर दी। ये दोनों कलाकार शो में अरमान और रूही का रोल निभा रहे थे। मेकर्स के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी शो से यूं अचानक ही किसी एक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दावा है कि मेकर्स ने दोनों एक्टर्स के नखरों से परेशान होकर ऐसा फैसला लिया है।

LIVE Feed
  • Mar 19, 2024 5:24 PM

    उर्फी जावेद के लेटेस्ट आउटफिट ने उड़ाए लोगों के होश, पहन लिया पूरा Universe

    Urfi Javed Latest Outfit Viral: उर्फी जावेद को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान उनके नए आउटफिट को देख हर एक की आंखें खुली रह गईं उर्फी ने ब्लैक कलर के टॉप के नीचे उन्होंने काफी बड़ी और हैवी स्कर्ट पहनी थी। जो आगे से ट्रांसपेरेंट थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कर्ट में पूरा यूनिवर्स नजर आ रहा है। बता दें कि फैन्स इस आउटफिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं इस बार भी ट्रोलर्स ने निशाना साधना नहीं छोड़ा है।

    उर्फी जावेद के लेटेस्ट आउटफिट ने उड़ाए लोगों के होश, पहन लिया पूरा Universe
  • Mar 19, 2024 4:22 PM

    हनीमून पर गईं सोनारिका भदौरिया, शेयर कीं रोमांटिक फोटो

    Sonarika Bhadauria Honeymoon Photos Viral: देवों के देव महादेव सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) इन दिनों हनीमून पर गई हैं उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जो तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि सोनारिका अपनी वन मंथ एनिवर्सरी मना रही हैं। कुछ तस्वीरें उन्होंने पति के साथ सेल्फी लेते हुए शेयर की हैं तो कुछ तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

    हनीमून पर गईं सोनारिका भदौरिया, शेयर कीं रोमांटिक फोटो
  • Mar 19, 2024 3:50 PM

    88 की उम्र में धर्मेंद्र की ऐसी हालत देख कांपी लोगों की रूह

    वरिष्ठ अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें प्रसिद्ध पार्श्व गायक मोहम्मद रफी के गाने पर लिप-सिंक करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "हकीकत ए जिंदगी बयान कर बैठा हूं...मेरे कुनबे के लोग...मेरे प्रशंसक मुझे उदास नहीं देख पाते।"

  • Mar 19, 2024 3:19 PM

    मडगांव एक्सप्रेस के नए गाने ने किया धमाका

    गाना हम यहीं दोस्तों के अनमोल यागों को याद दिलाता है, जिसमें साझेदारी और खुशी का एहसास है। दिल को छू लेने वाले बोल और खूबसूरत धुन सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है। अंकुर तिवारी जिन्हें उनके संगीत की इमारत के लिए जाना जाता है, उन्होंने हम यहीं के लिए म्यूजिक कंपोज किया है, इतना ही नहीं उन्होंने इसमें अपना सिग्नेचर टच भी दिया है।

  • Mar 19, 2024 2:26 PM

    कृति खरबंदा ने पहली रसोई में बनाया ऐसा हलवा

    हाल ही में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने अपने इंस्टाग्राम हैडंल पर अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहले तो कृति हलवे को सजाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे हलवे को दिखाती नजर आती हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कृति पुलकित सम्राट की दादी के गले लगती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- दादी ने अप्रूव किया है। बता दें कि फैन्स इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

  • Mar 19, 2024 1:53 PM

    एल्विश यादव के गम में फूट फूटकर रोई मां, सहानुभूति देने की जगह भड़के लोग

    उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा वो हैरान है और लगातार उनको लेकर कमेंट्स कर रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी मां को गलत ठहरा रहे हैं।

  • Mar 19, 2024 1:25 PM

    शैतान बॉक्स ऑफिस पर कर रही है बंपर कलेक्शन, 11वें दिन इतने का किया बिजनेस

    ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कलेक्शन हुआ 106.5 करोड़ रुपये बता दें कि फिल्म देश-विदेश में अच्छी कमाई कर रही है।

  • Mar 19, 2024 12:53 PM

    Elvish Yadav के बाद अब इस फेमस सिंगर की बारी

    बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव हाल ही में गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्हें नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी में सांप का जहर मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब, खबर आ रही है कि इस मामले में एक और सिंगर फंस सकते हैं।

    Elvish Yadav के बाद अब इस फेमस सिंगर की बारी
  • Mar 19, 2024 12:51 PM

    इस टॉप एक्ट्रेस का हुआ इतना बुरा एक्सीडेंट, अब वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग

    बीते दिनों एक फेमस एक्ट्रेस का इतनी बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया कि अब वो अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। अक्सर फिल्मों और टीवी में दिखाई जाने वाली घटना असल जिंदगी में घट गई है और फैंस अब एक्ट्रेस की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

    इस टॉप एक्ट्रेस का हुआ इतना बुरा एक्सीडेंट, अब वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग
  • Mar 19, 2024 12:49 PM

    Elvish Yadav की गिरफ्तारी के बाद परत-दर-परत खुल रही हैं यूट्यूबर की करतूतें

    बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी होना और शो जीतना इस बात का पक्का सबूत है। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव को हाल ही में रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अब एल्विश से जुड़ा एक और नया सच सामने आया है।

    Elvish Yadav की गिरफ्तारी के बाद परत-दर-परत खुल रही हैं यूट्यूबर की करतूतें
  • Mar 19, 2024 12:46 PM

    शिल्पा शेट्टी ने पतली कमर दिखाने के लिए पहन ली साइड से कटी ड्रेस

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोमवार को मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका 'ऑक्सीजन मास्क' टाइप आउटफिट।

    शिल्पा शेट्टी ने पतली कमर दिखाने के लिए पहन ली साइड से कटी ड्रेस
  • Mar 19, 2024 10:09 AM

    फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का नया गाना हुआ रिलीज

    कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नया गाना 'हम यहीं' को कुणाल खेमू ने अपनी आवाज दी दी है और इसे लिरिक्स भी लिखे हैं। फिल्म में प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, दिव्येंदु शर्मा, नोरा फतेही नजर आएंगे। फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • Mar 19, 2024 10:08 AM

    'स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब रणदीप हुड्डा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'काला पानी।' रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए 30 किलो वजन घटाया है।

  • Mar 19, 2024 10:07 AM

    फिल्म चांदनी बार का बनेगा सीक्वल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म 'चांदनी बार' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब 23 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अपडेट आया है। सुपरहिट फिल्म 'चांदनी बार' की पटकथा और संवाद लिखने वाले मोहन आजाद ने इसके सीक्वल पर अपडेट दिया है। वह इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं और ये फिल्म साल 2025 के दिसंबर में रिलीज होगी।

  • Mar 19, 2024 10:06 AM

    टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को लगाया गले

    टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपड्टेस सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच अब दिशा पाटनी और 'छोटे मियां बड़े मियां' फेम एक्टर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है। अभी हाल ही में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक अवॉर्ड शो में साथ नजर आए थे। इस शो से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ और अपनी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X