..................... urfi javed latest universe outfit viral on social media - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने तार और कपड़ा छोड़ पहन लिया पूरा Universe, वीडियो देख फटी रह गईं फैन्स की आंखें

urfi javed

Urfi Javed Latest Outfit Viral: उर्फी जावेद आज एक जाना माना नाम बन गई हैं। हर कोई उर्फी जावेद को उनके लुक्स और स्टाइल की वजह से जानता हैं। फैशन आइकन की लिस्ट में उर्फी जावेद का नाम काफी आगे बढ़ गया है। आए दिनों उनके लेटेस्ट आउउटफिट लोगों के होश उड़ा देते हैं। कभी उर्फी तारों से ड्रेस बनाती हैं तो कभी बोल्ड कपड़े पहन हर एक को हैरान कर देती हैं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद को एक बार फिर नए आउटफिट में देखा गया। उनके इस कलेक्शन को देखते ही लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। चलिए देखते हैं कि क्या है आखिर उर्फी जावेद का नया कलेक्शन।

हाल ही में उर्फी जावेद को पब्लिक एरिया में देखा गया था। उर्फी को देखते ही लोगें ने उनकी मदद करनी शुरू कर दी। जी हां, क्योंकि उर्फी ने यूनिवर्स को ध्यान में रखते हुए ड्रेस बनाई थी। ब्लैक कलर के टॉप के नीचे उन्होंने काफी बड़ी और हैवी स्कर्ट पहनी थी। जो आगे से ट्रांसपेरेंट थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कर्ट में पूरा यूनिवर्स नजर आ रहा है। बता दें कि फैन्स इस आउटफिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं इस बार भी ट्रोलर्स ने निशाना साधना नहीं छोड़ा है।

उर्फी जावेद के लेटेस्ट वीडियो को देख एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है इसे बनाने में तो काफी मेहनत लगी होगी। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा आपने अपने स्टाइल के साथ ही हेयरस्टाइल और मेकअप भी शानदार करती हैं आप पर सब सूट करता है। फैन्स के अलावा ट्रोलर्स भी इन कमेंट्स में नजर आए। एक ट्रोलर ने ट्रोल करते हुए लिखा- ऐसा लग रहा है जैसे स्कूल प्रोजेक्ट पहन लिया हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आपको बस कुछ भी पहनने से मतलब है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। वे अपने नए प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं जिसका नाम है 'फॉलो कर लो यार' बता दें कि यह अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इतना ही नहीं उर्फी 20 तारीख को पैपराजी को कुछ सरप्राइज भी दे रही हैं। जिसकी वजह से वे जमकर चर्चाओं में बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X