Elvish Yadav की गिरफ्तारी के बाद परत-दर-परत खुल रही हैं यूट्यूबर की करतूतें, हाल ही में रची थी ये साजिश

Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी होना और शो जीतना इस बात का पक्का सबूत है। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव को हाल ही में रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अब एल्विश से जुड़ा एक और नया सच सामने आया है।
एल्विश की फर्जी लड़ाई
एल्विश के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम में एक साथी यूट्यूबर को पीटने और उस पर हमला करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। लेकिन, हालिया घटनाक्रम में जिस दूसरे यूट्यूबर पर एल्विश ने हमला किया था, उनके बयान से पता चला कि हमला फर्जी था।
गुरुग्राम मामले में यूट्यूबर मैक्सटर्न को मारने के मामले में एल्विश यादव को लोगों के एक ग्रुप के साथ देखा गया था। जैसे ही एल्विश ने दुकान में एंटर किया, उन्होंने ठाकुर को थप्पड़ और मुक्का मारना शुरू कर दिया। उन्हें रोकने के बजाय, यादव के साथ आए लोगों ने ठाकुर को भी मारना शुरू कर दिया।
एल्विश ने कबूरा जुर्म
एल्विश मामले में पहले जितनी गिरफ्तारियां हुई थीं, राहुल और बाकी सभी लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं। एल्विश के वकील सूरजपुर कोर्ट में जमानत याचिका भी दाखिल करेंगे। नोएडा पुलिस के सूत्रों ने सोमवार (18 मार्च) को बताया कि एल्विश यादव ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उन्होंने रेव पार्टियों के लिए सांप और सांप का जहर मंगवाया था। एल्विश ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उन्हें जानता था।
पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफए ने अपनी FIR में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को इनवाइट करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं।
बता दें, एल्विश यादव ने इतिहास रचा और सलमान खान का रियलिटी शो जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बन गए। यादव को अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के खिलाफ खड़ा किया गया था। जहां मल्हान शो के पहले रनर-अप बने, वहीं रानी दूसरी रनर अप बनीं।


Click it and Unblock the Notifications