Shilpa Shetty ने पतली कमर दिखाने के लिए पहन ली साइड से कटी ड्रेस, सिर्फ वजह से लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Shilpa Shetty Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोमवार को मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका 'ऑक्सीजन मास्क' टाइप आउटफिट।
शिल्पा ने साइड कट्स वाली ब्लैक बॉडी-हगिंग ड्रेस चुनी, उनके आउटफिट ने सोशल मीडिया यूजर्स को खुश कर दिया। वायरल वीडियो में उन्हें कॉन्फिडेंस के साथ पैप्स के लिए पोज देते देखा जा सकता है। लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी ड्रेस उन नेटिजन्स को पसंद नहीं आई जिन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'कमर में प्लास्टिक क्यों लगाया है।'
दूसरे ने कहा, 'हैंगर के साथ पहना हुआ आउटफिट।' तीसरे ने कमेंट किया, 'सांस कैसे ले पा रही हो', चौथे ने कहा, 'इनकी कमर का प्लास्टिक ऑक्सीजन मास्क जैसा लग रहा है।' पांचवें ने कहा, 'कुछ दिनों में अंतरिक्ष से आई हुई लगेंगी ये सब।' छठे ने कहा, 'ऑक्सीजन का मास्क जैसा लग रहा है वो प्लास्टिक।'
इस बीच, शिल्पा शेट्टी ने अपने हालिया इंटरव्यू में उन ट्रोल्स के बारे में बात की, जो कहते हैं कि उन्होंने 'पैसे' के लिए राज कुंद्रा से शादी की। उन्होंने बताया कि जब वह राज के साथ शादी के बंधन में बंधी, तो उन्हें Google के अनुसार 108वें सबसे कम उम्र या सबसे अमीर ब्रिटिश भारतीय के रूप में लिस्ट किया गया था।
जूम से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि लोग शिल्पा शेट्टी को भी गूगल करना भूल गए, जो उस समय बहुत अमीर थीं। मैं आज ज्यादा अमीर हूं, और मैं अपने सभी इनकम टैक्स बिल, GST का पेमेंट करती हूं।"
शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि भले ही उनके पति अमीर हों, लेकिन उनके जीवन में पैसा कभी भी ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं रहा। उन्होंने आगे कहा, "राज कुंद्रा से भी ज्यादा अमीर लोग थे जो उस समय मुझे अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पैसा असल में मेरे जीवन में किसी भी चीज के लिए अहम कारण नहीं रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications