Elvish Yadav के बाद अब इस फेमस सिंगर की बारी, यूट्यूबर के साथ बेचता था सांपों का जहर, पुलिस ने भेजा नोटिस

Elvish Yadav Case Update: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव हाल ही में गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्हें नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी में सांप का जहर मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब, खबर आ रही है कि इस मामले में एक और सिंगर फंस सकते हैं।
नोएडा पुलिस जल्द ही सांपों के जहर के मामले में गायक फाजिलपुरिया को नोटिस भेज सकती है। पूछताछ में एल्विश ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया है। एल्विश ने यह भी कबूल किया कि उसने फाजिलपुरिया की पार्टी में सांप का वीडियो बनाया था। एल्विश और फाजिलपुरिया का सांप के साथ वीडियो फिलहाल नोएडा पुलिस के रडार पर है। पुलिस फाजिलपुरिया और सपेरे राहुल के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिले थे और उन्हें अच्छे से जानते थे।
एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने 29 NDPS एक्ट लगाया है। 29 एनडीपीएस एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई नशे से जुड़ी साजिश जैसे नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है। इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलती है।
पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफए ने अपनी में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को इनवाइट करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं।
बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप के जहर का ग्लैंड निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है। इसके अलावा, एल्विश हाल ही में गुरुग्राम में सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) नाम के एक यूट्यूबर की पिटाई के लिए भी चर्चा में थे।


Click it and Unblock the Notifications
