..................... Top Actress Arundhati Nair best known for film shaitan on ventilator after road accident - Hindi Filmibeat

इस टॉप एक्ट्रेस का हुआ इतना बुरा एक्सीडेंट, अब वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग

Arundhati Nair

Actress Accident: बीते दिनों एक फेमस एक्ट्रेस का इतनी बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया कि अब वो अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। अक्सर फिल्मों और टीवी में दिखाई जाने वाली घटना असल जिंदगी में घट गई है और फैंस अब एक्ट्रेस की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

अरुंधति नायर के फैंस के लिए बुरी खबर है क्योंकि वो एक सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

एक्ट्रेस की बहन ने कन्फर्म की न्यूज

अरुंधति नायर की बहन आरती नायर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस के एक्सीडेंट और उनकी खराब हालत की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हमें तमिलनाडु के अखबारों और टेलीविजन चैनलों पर छपी खबरों पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत महसूस हुई। यह सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था, वह गंभीर रूप से घायल हैं और अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं। त्रिवेन्द्रम के अनंतपुरी अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।'

इस खबर के सामने आते ही फैंस भी परेशान हो उठे हैं और वो इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर एक्ट्रेस की जल्द ठीक होने की दुआएं मांगने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'एक्सीडेंट हो गया, अब क्या ही हो सकता है...भगवान जल्दी रिकवरी हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जल्द ठीक हो जाओ' तीसरे यूजर ने लिखा, "यह देखकर बहुत दुख हुआ...भगवान उन्हें जल्द ठीक होने की शक्ति दे।"

अरुंधति का वर्कफ्रंट

अरुंधति ने साल 2014 में तमिल फिल्म 'पोंगी एझु मनोहरा' से डेब्यू किया था। वह विजय एंटनी की 'शैतान' से मशहूर हुईं। 2018 में उन्होंने 'ओटाकोरु कामुकन' से मलयालम सिनेमा में एंट्री की। उन्होंने 'शाइन टॉम चाको' के साथ ओट्टाकोरू कामुकन में भी अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म 'आयिरम पोरकासुकल' पिछले साल रिलीज हुई थी। आयिरम पोरकासुकल कुछ लोगों की कहानी है जिन्हें अचानक एक खजाना मिलता है और वे उसका बटवारा करने की योजना बनाते हैं, लेकिन इस खजान के बारे में पूरे गांव को पता चल जाता है। ख़जाना कैसे और कब बंटता है, यही कहानी का सार है।

Read more about: arundhati nair
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X