Bollywood Highlights: दूसरे दिन उछली 'योद्धा' की कमाई, गिरफ्तार होने वाली हैं राखी सावंत?

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 17 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी योद्धा ने पहले दिन संभल कर कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन कुल 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। मगर दूसरे दिन फिल्म की कमाई इससे कहीं ज्यादा होने वाली है। सामने आईं अर्ली एस्टिमेट्स रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन फिल्म करीब 5-6 करोड़ रुपये की रेंज में कमाई हासिल करेगी। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमाई में बीते दिन शाम को तेजी दिखी। इवनिंग शोज में बड़ी मात्रा में दर्शक सिनेमाहॉल्स पहुंचे। जहां उन्होंने इस फिल्म का मजा लिया। इसकी वजह से मूवी दूसरे दिन आराम से 6 करोड़ रुपये की रेंज में कमाई करती दिख रही है। ऐसे में हो सकता है कि मूवी दूसरे दिन अपने खाते में डबल डिजिट की कमाई हासिल कर सके। ये मूवी 10 करोड़ की कुल कमाई की ओर अब बढ़ती दिख रही है।

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में आदिल दुर्रानी ने कहा, "बहुत सारी FIR फाइल की हैं मैंने राखी के खिलाफ। अब वो दुबई में क्यों है? क्योंकि उसके ऊपर हमने केस किया है उसकी वजह से उसको जमानत नहीं मिल रही है। वो पिछले 4-5 महीनों से भारत से फरार है। इसी वजह से वो अभी दुबई में है।"

इसी इंटरव्यू में आदिल दुर्रानी ने बताया, "अगर वो भारत आती है तो अगले 2 घंटों के भीतर वो सलाखों के पीछे होगी। उसे जमानत नहीं मिल पाएगी क्योंकि 67A का FIR हमने फाइल किया है, मजिस्ट्रेस, सेशन्स और हाई कोर्ट ने उसकी याचिका अस्वीकार कर दी है। यहां तक कि उसने सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत के लिए अर्जी डाली है लेकिन उसकी एप्लिकेशन को तवज्जो नहीं मिली है।"

LIVE Feed
  • Mar 17, 2024 8:27 PM

    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में गए एल्विश यादव, जेल में काटनी पड़ेगी रात

    Elvish Yadav Sent to 14 Days of Judicial Custody: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पहले एल्विश का मेडिकल हुआ था। उसके बाद ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। फिलहाल तो एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें बेल मिलना मुश्किल है। रात तो उन्हें जेल में ही काटना होगा।

    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में गए एल्विश यादव, जेल में काटनी पड़ेगी रात
  • Mar 17, 2024 6:15 PM

    Lakme Fashion Week: शहनाज गिल ने फैशन वीक में पैसे को लेकर कही ये बात

    Lakme Fashion Week: शहनाज गिल को हाल ही में Lakme Fashion Week में शानदार वॉक करते देख गया। उनका डिजाइनर कलेक्शन और किलर लुक देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं। इसी के साथ ही शहनाज गिल का फैशन को लेकर बोला गया स्टेटमेंट भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया है। शहनाज अपने लेटेस्ट वीडियो में कहती नजर आती हैं। पैसा मैटर करता है, फैशन करने का किसका मन नहीं करता है, लेकिन अगर पैसा होगा तभी आप ये सब कर पाओगे पैसा नहीं होता तो कैसे होगा।

    Lakme Fashion Week: शहनाज गिल ने फैशन वीक में पैसे को लेकर कही ये बात
  • Mar 17, 2024 5:50 PM

    नोएडा पुलिस ने किया एल्विश यादव को गिरफ्तार

    Elvish Yadav arrested: एल्विश यादव जाने माने यूट्यूबर हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम विवादों में सामने आ रहा है। अभी तक पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन अब पुलिस एक्शन में आ गई है। एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता पर आरोप है कि दिल्ली एनसीआर में उन्होंने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांपों के जहर को सप्लाई किया था।

    नोएडा पुलिस ने किया एल्विश यादव को गिरफ्तार
  • Mar 17, 2024 2:10 PM

    कृति खरबंदा ने विदाई में लगाए जमकर ठुमके वीडियो देख हैरान रह गए फैन्स

    kriti kharbanda and pulkit samrat dance video viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जहां दोनों धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शादी के बाद कृति का नया लुक देखने को मिलता है। मांग भरे हाथ में चूड़ा पहने लाल रंग की प्रिंट साड़ी में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। वहीं पुलकित सफेद रंग के कुर्ते में नजर आते हैं। दोनों के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

    कृति खरबंदा ने विदाई में लगाए जमकर ठुमके वीडियो देख हैरान रह गए फैन्स
  • Mar 17, 2024 2:08 PM

    बेटे को गले से लगाकर रोती नजर आईं चरण कौर, फैन्स बोले-सिद्धू मूसेवाला आ गया

    Charan Kaur cried as she hugged Sidhu Moosewala's younger brother: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां चरण कौर बेटे को गले से लगाकर रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नर्स पहले तो बलकौर के हाथों में बच्चे को रखती हैं उसके बाद वे मां चरण कौर के पास ले जाती हैं। चरण कौर बच्चे को गले लगाती हैं और बच्चे को देख वे बुरी तरह रोने लगती हैं। वहीं चरण कौर को रोता देख बलकौर सिंह के भी आंसू छलक उठते हैं।

    बेटे को गले से लगाकर रोती नजर आईं चरण कौर, फैन्स बोले-सिद्धू मूसेवाला आ गया
  • Mar 17, 2024 1:12 PM

    एनिमल निर्देशक पर बोले जावेद अख्तर, मेरे 53 साल के काम में नहीं दिखी कमी तो बेटे को घसीटा

    मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जावेद ने कहा, ‘जब उन्होंने मुझे जवाब दिया, तो मुझे सम्मानित महसूस हुआ. मेरे 53 साल के करियर में उन्हें एक भी फिल्म, एक स्क्रिप्ट, एक सीन, एक डायलॉग, एक गाना नहीं मिल सका. इसलिए उन्हें मेरे बेटे के मामले में घसीटा और एक टीवी धारावाहिक ढूंढना पड़ा, जिसमें न तो फरहान ने अभिनय किया, न ही निर्देशन किया, न ही लिखा है. सिर्फ उनकी कंपनी ने इसका निर्माण किया है. आजकल एक्सेल जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां बहुत सारी चीजें तैयार कर रही हैं और वो उनमें से एक ये है. कितनी शर्म की बात है वो 53 साल के करियर में वो मेरे में कुछ नहीं निकल पाए?’

  • Mar 17, 2024 1:08 PM

    '3 इडियट्स' का सीन शूट करने से पहले नशे में धुत्त थे आमिर खान-आर माधवन

    आर माधवन ने बताया कि ‘3 इडियट्स’ के एक सीन को शूट करने के लिए उन्होंने आमिर खान और शरमन जोशी के साथ सच में शराब पी थी. एक्टर ने खुलासा किया कि ऐसा उन्होंने आमिर खान के कहने पर किया था. शराब पीने के बाद शूटिंग के दौरान तीनों ठीक से अपनी लाइन्स भी नहीं बोल पा रहे थे. आपको फिल्म ‘3 इडियट्स’ का एक सीन याद होगा, जिसमें तीनों एक्टर शराब के नशे में कॉलेज के डायरेक्टर के घर के बाहर टॉयलेट कर देते हैं. आर माधवन ने उसी सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

  • Mar 17, 2024 1:06 PM

    शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर मारी धमाकेदार एंट्री

    हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक किंग खान ने अपनी अगली फिल्म का कोई ऐलान नहीं किया है। इस बीच बीती रात सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। जहां उनकी तस्वीरें फैंस का दिल जीत ले गईं।

  • Mar 17, 2024 12:59 PM

    शादी के पांच महीने बाद अस्पताल में भर्ती होने जा रहे परिणीति के पति

    मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा जल्द ही अपना इलाज कराने के लिए विदेश रवाना होने वाले हैं। इस खबर पर खुद उनकी राजनीतिक पार्टी आप ने भी मुहर लगाई है और कहा है कि वो यूनाइटेड किंगडम में अपना इलाज करवाएंगे।

    शादी के पांच महीने बाद अस्पताल में भर्ती होने जा रहे परिणीति के पति
  • Mar 17, 2024 11:12 AM

    अनुराधा पौडवाल भाजपा में हुईं शामिल

    पॉपुलर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। दरअसल, अनुराधा पौडवाल ने 16 मार्च यानी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। भाजपा में शामिल होने पर अनुराधा पौडवाल ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि वह उस पार्टी में शामिल हो रहही हैं जिसका सनातन धर्म से संबंध है। अनुराधा पौडवाल ने कहा है कि उनका सौभाग्य है कि वह आज भाजपा में शामिल हो रही हैं।

  • Mar 17, 2024 11:11 AM

    फिल्म रुसलान का नया पोस्टर हुआ आउट

    बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसमें वह जबरदस्त एक्शन में नजर आए। अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें आयुष शर्मा और सुश्री श्रेया मिश्रा बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। करण ललित बुटानी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'रुसलान' 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • Mar 17, 2024 11:10 AM

    फिल्म फतेह का टीजर हुआ रिलीज

    बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' में नजर आने वाले हैं और खुद इस फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं। फिल्म 'फतेह' का टीजर 16 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं।

  • Mar 17, 2024 11:09 AM

    करीना कपूर करने जा रहीं साउथ डेब्यू

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वह साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। करीना कपूर के फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं। दरअसल, करीना कपूर ने हाल ही में जूम कॉल पर अपने फैंस से बात की और फिल्म का नाम लिए बिना कहा है कि वह साउथ की एक बड़ी फिल्म में काम करने जा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि ये पैन इंडिया फिल्म होगी।

  • Mar 17, 2024 11:08 AM

    गृह-प्रवेश में झूमकर नाचीं कृति खरबंदा

    बॉलीवुड फिल्म स्टार पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा पति पत्नी बन चुके हैं। इस स्टार कपल ने 15 मार्च के दिन धूमधाम से शादी रचाई। दोनों ने मानेसर में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद फिल्म स्टार पुलकित सम्राट के घर कृति खरबंदा का जबरदस्त स्वागत हुआ। कृति खरबंदा के गृह प्रवेश के वीडियोज अब सोशल मीडिया में सामने आने लगे हैं। फिल्म स्टार पुलकित सम्राट के घर पर कृति खरबंदा के स्वागत के लिए ढोल नगाड़ों का इस्तेमाल किया गया था। जिसमें अदाकारा ने अपनी ससुराल में झूमते नाचते-गाते कदम रखा।

  • Mar 17, 2024 9:53 AM

    Sidhu Moosewala के घर गूंजी किलकारी

    Sidhu Moosewala Brother Born: पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बर्बरता से हत्या किए जाने के बाद सिंगर के परिवार में खुशियां की वजह भी चली गई थी लेकिन अब सिद्धू मूसेवाला के परिवार में एक बार फिर खुशियां आ गई हैं क्योंकि मूसेवाला की मां ने एक और बेटे को जन्म दिया है।

    Sidhu Moosewala के घर गूंजी किलकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X