Lakme Fashion Week में शहनाज गिल बोलीं- पैसा मैटर करता है अगर पैसा है तो...

Lakme Fashion Week: बिग बॉस सीजन 13 से अपनी खास पहचान बनाने वाली सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज अपनी क्यूट अदाओं की वजह से पसंद की जाती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैन्स ही नहीं सितारे भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि इन दिनों शहनाज अपने कई प्रोजेक्ट में बिजी नजर आ रही हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल से समय निकालकर वे हाल ही में Lakme Fashion Week में नजर आईं जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल का दिखा किलर लुक
शहनाज गिल को हाल ही में Lakme Fashion Week में शानदार वॉक करते देख गया। उनका डिजाइनर कलेक्शन और किलर लुक देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं। हर कोई उनके लुक और अंदाज की तारीफ करता नहीं थक रहा है। आउटफिट की बात करें तो शहनाज गिल ने डेनिम का लूज जंपसूट कैरी किया था। खुले बाल और न्यूड मेकअप में वे बेहद ही स्टाइलिश लग रही थीं। फैन्स शहनाज को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी के साथ ही शहनाज गिल का फैशन को लेकर बोला गया स्टेटमेंट भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया है।
कही दिल की बात
शहनाज अपने लेटेस्ट वीडियो में कहती नजर आती हैं। पैसा मैटर करता है, फैशन करने का किसका मन नहीं करता है, लेकिन अगर पैसा होगा तभी आप ये सब कर पाओगे पैसा नहीं होता तो कैसे होगा। बता दें कि शहनाज के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं एक ने कहा मानना पड़ेगा आपको दिल जीत लिया आपने तो वहीं दूसरे ने कहा आप सबके दिलों की बात कह देती हो। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट की लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











