नई दुल्हनिया और दूल्हे राजा ने मिलकर लगाए ठुमके,वीडियो देख फैन्स बोले- कूल बहू...

kriti kharbanda

kriti kharbanda and pulkit samrat dance video viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने 15 मार्च को सात फेरे लिए थे। बता दें कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की तस्वीरें आए दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होती थीं। कभी दोनों इवेंट पर स्पॉट किए जाते थे तो कभी दोनों वेकेशन पर जाते नजर आते थे। वहीं अब दोनों का नाम एक दूसरे के साथ परमानेंट जुड़ चुका है। बता दें कि दोनों ने हरियाणा में शादी की थी। शादी के बाद दोनों पुलकित सम्राट के दिल्ली वाले घर आए जहां कृति का वेलकम बेहद ही शानदार हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

न्यूली वेड का डांस वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलकित और कृति दोनों जैसे ही होटल से घर आते हैं ढोल बजने लगते हैं। पहले पुलकित कार से उतरते हैं फिर वे कृति के लिए दरवाजा खोलते हैं। शादी के बाद कृति का नया लुक देखने को मिलता है। मांग भरे हाथ में चूड़ा पहने लाल रंग की प्रिंट साड़ी में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। वहीं पुलकित सफेद रंग के कुर्ते में नजर आते हैं। बता दें कि दोनों जैसे ही बाहर आते हैं। न्यूली वेड कपल जमकर भांगड़ा करना शुरू कर देता है। कृति के जबरदस्त ठुमके देख फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फैन्स ने जमकर किए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक यूजर ने कहा वाह क्या बात है कूल बहू तो वहीं दूसरे ने कहा पहली बार देखा है बहू रानी का ऐसा डांस। बता दें कि कपल के डांस वीडियो पर फैन्स के कमेंट्स का तांता लग गया है। आपको बता दें कि दोनों ने मिलकर तीन फिल्में साथ में की हैं। वीरे की वेडिंग, पागलपंती और तैश। वहीं अब फैन्स दोनों की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X