Elvish Yadav को जेल में गुजरनी पड़ेंगी रातें, कोर्ट ने भेजा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

Elvish Yadav Sent to 14 Days of Judicial Custody: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनका नाम एक नहीं बल्कि पिछले दिनों से कई विवादों में सामने आ चुका है। कभी किसी से मार पीट का केस सामने आता है तो कभी अन्य विवादों का, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसने एल्विश के भी होश उड़ा दिए हैं। दरअसल रेव पार्टी में सांपों के जहर को सप्लाई करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं आज ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया था।
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में एल्विश गए एल्विश
रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पहले एल्विश का मेडिकल हुआ था। उसके बाद ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। फिलहाल तो एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें बेल मिलना मुश्किल है। रात तो उन्हें जेल में ही काटना होगा।
पुलिस को मिलीं ये डीटेल्स
आपको बतातें चलें कि पहले से पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि एल्विश यादव ने सांपों के जहर को सप्लाई करवाया था। उन्होंने पार्टी के लिए बदरपुर से सांप मांगवाए थे। आरोपी ने यह भी जानकारी दी थी कि पार्टियों में सांप का नशा लोग ज्यादा पंसद करते हैं। इसलिए भारी डिमांड को देखते हुए उन्होंने सांप के जहर का इंतजाम किया था। आरोपी के घर से एक डायरी भी पुलिस ने जब्त की है। जिसमें एल्विश के फॉर्म हाउस का जिक्र किया गया है। इसी के साथ ही पार्टी कहां होगी, कौन ऑर्गनाइज करेगा टाइम, लोकेशन के बारे में भी काफी डीटेल्स मिली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











