Elvish Yadav हुए गिरफ्तार, इस मामले में बुरे फंसे यूट्यूबर

Elvish Yadav

Elvish Yadav arrested: एल्विश यादव जाने माने यूट्यूबर हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम विवादों में सामने आ रहा है। अभी तक पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन अब पुलिस एक्शन में आ गई है। दरअसल रेव पार्टी में सांपों के जहर को सप्लाई करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तारी के समय बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे। अधिकारी एल्विश यादव से लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अभी एल्विश को गुप्त जगह रखा गया है।

एल्विश को किया गिरफ्तार
नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने जानकारी दी कि एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता पर आरोप है कि दिल्ली एनसीआर में उन्होंने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांपों के जहर को सप्लाई किया था। एल्विश के अलावा पांच अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। बता दें कि एल्विश की शिकायत पशु कल्याण कार्यकर्ता ने की थी। माना जा रहा है कि आज ही एल्विश को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रेव पार्टी की मिली डीटेल्स
पहले से ही पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि एल्विश यादव ने सांपों के जहर को सप्लाई करवाया था। उन्होंने पार्टी के लिए बदरपुर से सांप मांगवाए थे। आरोपी ने यह भी जानकारी दी थी कि पार्टियों में सांप का नशा लोग ज्यादा पंसद करते हैं। इसलिए भारी डिमांड को देखते हुए उन्होंने सांप के जहर का इंतजाम किया था। आरोपी के घर से एक डायरी भी पुलिस ने जब्त की है। जिसमें एल्विश के फॉर्म हाउस का जिक्र किया गया है। इसी के साथ ही पार्टी कहां होगी, कौन ऑर्गनाइज करेगा टाइम, लोकेशन के बारे में भी काफी डीटेल्स मिली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X