सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई को गले लगाते ही रो पड़ीं मां चरण कौर, बेटे का चेहरा देख पिता के भी छलके आंसू

Sidhu Moosewala

Charan Kaur cried as she hugged Sidhu Moosewala's younger brother: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पर किलकारियां गूंज उठी हैं। जी हां, उनकी मां चरण कौर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि उनकी डिलीवरी 5 बजे बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में हुई है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी को जानकारी दी कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। इसी के साथ ही उन्होंने बच्चे की एक तस्वीर भी शेयर की थी। इसी के साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चरण कौर बेटे को गले लगाते दिख रही हैं।

बेटे को देख रो पड़े माता पिता

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नर्स पहले तो बलकौर के हाथों में बच्चे को रखती हैं उसके बाद वे मां चरण कौर के पास ले जाती हैं। चरण कौर बच्चे को गले लगाती हैं और बच्चे को देख वे बुरी तरह रोने लगती हैं। वहीं चरण कौर को रोता देख बलकौर सिंह के भी आंसू छलक उठते हैं। इसके बाद देखा जा सकता है कि बलकौर सिंह बच्चे को चम्मच से दूध पिलाते नजर आते हैं। सिद्धू मूसेवाला के गुजर जाने के बाद चरण कौर ने बच्चे को जन्म दिया है जिससे दोनों को लग रहा है कि उनका बेटा फिर से लौट आया है।

सोशल मीडिया पर आ रहे हैं जमकर कमेंट्स
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा- सिद्धू मूसेवाला इज बैक तो वहीं दूसरे ने लिखा लीजेड्स कभी नहीं मरते हैं। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता की इकलौती संतान थे। सिंगर की हत्या के बाद माता-पिता का बुरा हाल हो गया था। दोनों लंबे समय तक गम में डूबे रहे थे। वहीं सिंगर की मौत के दो साल बाद चरण कौर ने आईवीएफ के सहारे से बच्चे को जन्म दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X