..................... bollywood news in hindi live updates 16 September stree 2 box office collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: स्त्री 2 ने तोड़े डाले सारे रिकॉर्ड, एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

'स्त्री 2' जहां हर दिन बंपर कमाई कर मालामाल हो रही है। 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो ये फिल्म हर वीकेंड जबरदस्त उछाल मारती है। मूवी में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की कॉमेडी ने जबरदस्त तड़का लगाया है। ओपनिंग डे पर 'स्त्री 2' ने जहां 51.8 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। वहीं, शनिवार को इसने 5.4 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब फिल्म के रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार 'स्त्री 2' ने 32वें दिन 7.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 555.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने तक इसकी कमाई और भी बेहतर होगी।

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव इस समय इसीएल 2024 के मैच खेल रहे हैं। मुनव्वर फारुकी मुंबई डिसरप्टर्स के कप्तान हैं तो एल्विश यादव हरियाणवी हंटर्स के कैप्टन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव का रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियिम में मैच था। इसी बीच खबर आ रही है कि हरियाणवी हंटर्स के कैप्टन एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एल्विश यादव को जान से मारने की किसने दी है।

LIVE Feed
  • Sep 16, 2024 4:38 PM

    20 रुपये देने पर ट्रोल हुईं जॉर्जिया एंड्रियानी, लोग बोले- इतना कमाती हो फिर भी...

    जॉर्जिया एंड्रियानी को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान जॉर्जिया एंड्रियानी रेड कलर के टॉप और स्कर्ट में नजर आईं, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बुर्जुग महिला को 20 रुपये दिए जिस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। जहां एक यूजर ने लिखा- हद है दिए भी तो 20 रुपये तो वहीं दूसरे ने लिखा- इतना कमाती हो फिर भी 20 रुपये।

  • Sep 16, 2024 4:01 PM

    BIGG BOSS 18 में नजर आ सकती हैं निया शर्मा ? कंटेस्टेंट की लिस्ट का हुआ खुलासा

    बताया जा रहा है कि इस बार शो में दलजीत कौर, शोएब इब्राहिम, मैक्सटर्न, करण पटेल समेत कई नामी चेहरे नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी मेकर्स ने कंटेस्टेंट की ऑफिशियल पुष्टी नहीं की है, लेकिन ऐसे में एक खबर यह भी आ रही है कि इस बार बिग बॉस के सीजन 18 का हिस्सा निया शर्मा भी हो सकती हैं।

  • Sep 16, 2024 4:00 PM

    शादी के दो साल बाद आलिया भट्ट ने बदला सरनेम, नाम के साथ जोड़ा पति का नाम

    आलिया भट्ट ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खुलासा किया है कि उन्होंने अपना ऑफिशियली नाम बदल दिया है। जिगरा का प्रमोशन करने पहुंचीं आलिया भट्ट ने बताया कि उन्होंने अब अपना नाम आलिया भट्ट कपूर रख लिया है।

  • Sep 16, 2024 3:23 PM

    अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'Pink' को 8 साल हुए पूरे

    अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंक 16 सितंबर साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज 8 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें कि जब यह फिल्म रिलीद हुई थी फिल्म को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के डायलॉग्स भी जमकर सुर्खियों में आए थे। इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों में जोश जगा देते हैं।

  • Sep 16, 2024 2:33 PM

    ऐश्वर्या राय को मिला SIIMA अवॉर्ड, बेटी आराध्या ने मां को किया प्रोत्साहित

    हाल ही में इस अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन भी मां ऐश्वर्या की तरह की शिमरी कपड़े पहने नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप में नजर आ रहीं आराध्या का लुक देखने लयाक है। इस खास इवेंट में ना सिर्फ आराध्या कुछ अलग हटके दिखीं बल्कि आराध्या मां ऐश्वर्या को चियर करती भी नजर आईं।

  • Sep 16, 2024 1:39 PM

    Aditi Rao Hydari से बहुत ज्यादा बड़े हैं Siddharth

    Aditi Rao Hydari Siddharth Age Gap: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जो साल 2021 से रिलेशनशिप में हैं, उन्होंने हाल ही में तेलंगाना के 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी कर ली है और पति-पत्नी बन गए हैं।

    Aditi Rao Hydari से बहुत ज्यादा बड़े हैं Siddharth
  • Sep 16, 2024 1:38 PM

    Aditi Rao Hydari ने चुपके से कर ली शादी

    Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding: फेमस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने अपने लंबे रिलेशनशिप को अब ऑफिशियल कर दिया है। यह कपल इस साल पहले गर्लफ्रें-बॉयफ्रेंड से एक दूसरे के मंगेतर बने और अब इन दोनों ने पति-पत्नी बन साथ जीने-मरने की कसमें खा ली हैं।

    Aditi Rao Hydari ने चुपके से कर ली शादी
  • Sep 16, 2024 1:37 PM

    दादी Nitu Kapoor से गप्पे लड़ा रही थी नन्हीं Raha

    Raha Kapoor Talking Video: रणबीर कपूर की बेटी आलिया भट्ट सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं और पैपराजी उनकी क्यूटनेस रिकॉर्ड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसे लोग तेजी से पसंद कर रहे हैं।

    दादी Nitu Kapoor से गप्पे लड़ा रही थी नन्हीं Raha
  • Sep 16, 2024 1:36 PM

    Hrithik Roshan के साथ Saba Azad, बॉयफ्रेंड के लिए तोड़े सारे नियम

    Hrithik Roshan Saba Azad Video: बॉलीवुड में जब भी प्यारे कपल की बात होती है तो ऋतिक और सबा का नाम जरूर लिया जाता है। तलाक के बाद ऋतिक को फिर से प्यार हुआ है और वो आए दिन सबा के साथ नजर आते हैं लेकिन पिछले काफी दिनों से उनके अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। अब इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इस कपल की ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया।

    Hrithik Roshan के साथ Saba Azad, बॉयफ्रेंड के लिए तोड़े सारे नियम
  • Sep 16, 2024 1:34 PM

    Bigg Boss 18 को मिल गया सबसे महंगा कंटेस्टेंट

    देश का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही टेलीविजन पर अपनी पैठ बनाने आ रहा है। कुछ समय पहले सलमान खान को बिग बॉस के 18वें सीजन के लिए शूट करते हुए देखा गया था और अब सोशल मीडिया के गलियारों में इस शो के कंटेस्टेंट की बात चल रही है।

    Bigg Boss 18 को मिल गया सबसे महंगा कंटेस्टेंट
  • Sep 16, 2024 10:42 AM

    उर्फी की बहन कर सकती हैं 'बिग बॉस 18'

    उर्फी जावेद की तरह उनकी तीनों बहन काफी पॉपुलर हैं। उर्फी जावेद जहां 'बिग बॉस ओटीटी 1' में नजर आई थीं। अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद की बहन अस्फी और डॉली सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में नजर आ सकती हैं।

  • Sep 16, 2024 10:42 AM

    शोभिता ने शेयर किया 'लव सितारा' का नया पोस्टर

    शोभिता धुलिपाला फिल्म 'लव सितारा' में काम करते नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर का रिलीज कर दिया गया है। अब शोभिता धुलिपाला ने फिल्म 'लव सितारा' एक नया पोस्टर रिलीज किया है। उनकी ये फिल्म 27 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी।

  • Sep 16, 2024 10:38 AM

    राजकुमार-तृप्ति ने शेयर किया नया वीडियो

    राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। दोनों स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने फिल्म को लेकर एक नया वीडियो शेयर किया है।

  • Sep 16, 2024 10:37 AM

    कार्तिक और तृप्ति फिर साथ में करेंगे फिल्म

    तृप्ति डिमरी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तृप्ति और कार्तिक एक और फिल्म में साथ नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 24 सितंबर में शुरू होगी और साल 2024 में रिलीज होगी।

  • Sep 16, 2024 10:36 AM

    आलिया ने दिखाया 'जिगरा' के गाने का टीजर

    आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। अलिया भट्ट ने इस के नए गाने 'चल कुड़िए' का टीजर शेयर किया है। वसन वाला के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म के इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है।

  • Sep 16, 2024 10:35 AM

    दीपिका ने बदला इंस्टाग्राम का बायो

    दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना बायो बदल लिया है। दीपिका पादुकोण ने लिखा फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट है। इसका मतलब खाना, पचाना, सोना, दोहराना हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X